{"_id":"0bd20d2d0ceb3f19ad4d0217463c4623","slug":"one-crore-given-to-medical-college-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक करोड़ से सुधरेगी मेडिकल कॉलेज की ‘सेहत’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक करोड़ से सुधरेगी मेडिकल कॉलेज की ‘सेहत’
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेडिकल कॉलेज में बंद पड़ी एक्सरे मशीन, अल्ट्रासाउंड मशीन समेत अन्य जांच की मशीनें जल्द शुरू हो जाएगी। शासन ने इन मशीनों को दुरुस्त कराने के लिए एक करोड़ रुपये दे दिए हैं। अब रुपये आने के बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से भी इस पर काम शुरू कर दिया गया है।
मेडिकल कॉलेज में मशीनें पुरानी होने और लोड ज्यादा होने की वजह से अक्सर ही खराब हो जाती हैं मगर बजट के अभाव में इसे जल्दी ठीक नहीं कराया जा पाता है। अभी कुछ दिन पहले ही अस्पताल में एक्सरे मशीनें अचानक खराब हो गई है और जांच के लिए पहुंचे लोगों को लौटा दिया गया। इसे लेकर काफी हंगामा भी हुआ था। वहीं अन्य कई विभागों में भी लगी कुछ मशीनें खराब पड़ी हुई हैं। जिसे ठीक कराने के लिए कई बार कॉलेज प्रशासन की ओर से मांग करते हुए पत्र लिखा जा चुका है। अब शासन ने इस ओर ध्यान देते हुए धन अवमुक्त कर दिया है। धन आते ही इस पर काम में तेजी भी ला दी गई है और जल्द ही अस्पताल में बंद पड़ी मशीनें फिर से काम करने लगेंगी, जिससे मरीजों को निश्चित तौर पर राहत मिलेगी। हर विभाग में कई मशीनें हैं मगर कुछ ही मशीनें चलने की वजह से मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ता है।
शासन व्यवस्था को लेकर गंभीर हैं। मरीजों के हित को देखते हुए एक करोड़ रुपये अवमुक्त हुए हैं। जिससे खराब पड़ी मशीनों को ठीक कराया जाएगा। इस पर काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
- प्रो. राजीव मिश्रा, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज