फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   One arrested with 60 kg illegal goods by BOP in Maharajganj

यूपी: जवानों ने 60 बोरी विदेशी मटर के साथ एक को पकड़ा, पूछताछ जारी

Sun, 13 Oct 2019 03:58 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: Prachi Priyam Updated Sun, 13 Oct 2019 03:58 PM IST
विज्ञापन
One arrested with 60 kg illegal goods by BOP in Maharajganj
गिरफ्तार चालक - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के महराजगंज से सटे इंडो-नेपाल बॉर्डर पर तैनात ठूठीबारी बीओपी के एसएसवी जवानों ने बीते शनिवार देर रात करीब 11 बजे पिकअप पर लदी अवैध 60 बोरी विदेशी मटर के साथ एक आरोपी को पकड़ लिया। जवानों ने पकड़े गए आरोपी व पिकअप के अवैध मटर को कब्जे में ले लिया। 

विज्ञापन


रविवार को जवानों ने कागजी कार्रवाई कर आरोपी को कस्टम के हवाले सुपुर्द कर दिया। एसएसवी के उप निरीक्षक महेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि उन्हें शनिवार रात खास मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोगों द्वारा नेपाल से विदेशी मटर को लाकर बॉर्डर से सटे गांव राजा बारी में रखा गया है। जहां से अवैध मटर को पिकअप पर लोड कर गोरखपुर भेजा जाएगा। 
विज्ञापन


सूचना को गंभीरता से लेते हुए जवानों की एक टुकड़ी ने मुख्य मार्ग की घेराबंदी कर ली। इसी बीच कुछ देर बाद सामने से पिकअप आता हुआ दिखाई दिया। जिसे जवानों ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। इस दौरान पिकअप की जांच की गई तो 60 बोरी अवैध मटर बरामद हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अंधेरे का फायदा उठाकर पिकअप चालक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन जवानों ने उसे धर दबोचा। पकड़े गए चालक ने जवानों की पूछताछ में अपना नाम मलिक बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed