{"_id":"57a74a334f1c1b78272b8f98","slug":"om-prakash-and-mulayam-win-wrestling-competitions","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओम प्रकाश बने केशरी, मुलायम गोरखपुर कुमार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओम प्रकाश बने केशरी, मुलायम गोरखपुर कुमार
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
Updated Sun, 07 Aug 2016 09:05 PM IST
विज्ञापन
कुश्ती प्रतियाोगिता के विजेता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला कुश्ती संघ के तत्वावधान में गोरखनाथ मंदिर में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में गोरखपुर केशरी का खिताब पूर्वोत्तर रेलवे के ओम प्रकाश यादव ने जीता। बीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज के मुलायम सिंह यादव ने कॉलेज के ही आयुष को चित कर गोरखपुर कुमार का खिताब अपने नाम किया। वीर अभिमन्यु का खिताब स्पोर्ट्स कॉलेज के सुरेंद्र यादव ने स्पोर्ट्स हॉस्टल के संदीप को पराजित कर अपने नाम किया। नागपंचमी के अवसर पर दो दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन गोरखनाथ मंदिर में किया गया था।
सदर सांसद योगी आदित्यनाथ ने विजेता पहलवानों को नगद पुरस्कार व गदा तथा उपविजेताओं को नगद राशि देकर सम्मानित किया। गोरखपुर केशरी का फाइनल एनईआर के ओमप्रकाश और छात्रावास के धर्मेन्द्र यादव के बीच हुआ। जबरदस्त चले जोर आजमाइश में अंतिम समय में धर्मेन्द्र के साल्तो दांव पर ओपी ने काउन्डर कर मुकाबला अपने पक्ष में कर लिया। गोरखपुर कुमार के फाइनल में स्पोर्ट्स कालेज के मुलायम सिंह यादव और यही के आयुष के बीच कांटे की टक्कर हुई। लेकिन पांचवें मिनट में मुलायम ने आयुष को पटखनी देकर मैच जीत लिया। सबसे रोचक मुकाबला वीर अभिमन्यु खिताब के लिए हुआ। पूरे छह मिनट तक चले मुकाबले में सुरेन्द्र ने फितले जनेव दांव लगाकर अंत समय में 6.5 के अंतर से बाजी अपने नाम की।
गोरखपुर केशरी के विजेता को 11 हजार, उपविजेता 51 सौ गोरखपुर कुमार को 51 सौ तथा उपविजेता को 35 सौ एवं वीर अभिमन्यु खिताब के विजेता को तीन हजार व उपविजेता को दो हजार रुपए नगद पुरस्कार दिया गया। हिस्सा लेने वाले सभी प्रतिभागियों को जिला कुश्ती संघ की ओर से सांत्वना पुरस्कार दिया गया। योगी आदित्यनाथ ने विजेता पहलवानों को बधाई और हारने वाले पहलवानों को इससे सीख लेकर प्रदर्शन को और निखारने की प्रेरणा दी। प्रतियोगिता के संयोजक उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष अन्तर्राष्ट्रीय पहलवान दिनेश सिंह, रेफरी व टेक्निकल आफिसिल के रुप में शत्रुध्न राय, हरिराम यादव, देवी सिंह, अनीस यादव, गिरधारी पहलवान, श्यामपाल और रमाकान्त रहे।
विज्ञापन
तैराकी में मुन्ना और मुकुल बने विजेता
भीम सरोवर में चार राउण्ड की तैराकी प्रतियोगिता हुई। इसमें सीनियर वर्ग में नौ तैराकों ने भाग लिया। इसमें प्रथम मुन्ना यादव, द्वितीय उपेन्द्र यादव एवं तृतीय सुनील चौहान रहे। जूनियर वर्ग में कुल 10 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जिसमें मुकुल श्रीवास्तव, कुन्दन यादव, सिद्धान्त त्रिपाठी पहले तीन स्थानों पर आए। निर्णायक के रुप में शैलेश सिंह, सत्यप्रकाश त्रिपाठी, मोहन शुक्ला, प्रेमनाथ शुक्ला, बीएन सिंह रहे। विजेताओं को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।