फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Nurse join Sinhoria CHC, Facility of delivery will be start

स्टाफ नर्स तैनात, प्रसव की सुविधा शुरू होगी

Sun, 10 Jan 2016 07:43 PM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 10 Jan 2016 07:43 PM IST
विज्ञापन
सिनहोरिया सीएचसी की बदहाल स्थिति सुधारने की पहल शुरू हो गई है। केंद्रीय टीम की जांच के दौरान सीएचसी की कमियां उजागर हुई थीं। टीम ने नाराजगी जताते हुए एक महीने में सुधार की मोहलत दी है। रिपोर्ट के बाद सक्रिय हुए स्वास्थ्य महकमे के अफसरों ने सुधार के कई निर्देश दिए हैं। एडिशनल सीएमओ नंद कुमार ने दो स्टाफ नर्सों की तैनाती कर दी है। उनका कहना है कि जल्द ही यहां पर प्रसव सुविधा भी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


करीब दो साल से सीएचसी पर काम चल रहा था मगर सिर्फ ओपीडी की ही सुविधा है। जबकि यहां पर एक महिला डॉक्टर समेत पांच डॉक्टरों की तैनाती है। बिजली की भी कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं है। इसे देखते हुए केंद्रीय टीम ने कड़ी आपत्ति जताते हुए साफ कह दिया है कि यदि एक महीने में स्वास्थ्य केंद्र का सुधार नहीं हुआ तो केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को रिपोर्ट की जाएगी।
विज्ञापन


टीम की आपत्ति के बाद ही सक्रिय हुए एडिशनल सीएमओ ने  प्रसव सुविधा शुरू कराने के लिए नर्स की तैनाती कर दी है। बिजली के लिए जेनरेटर की व्यवस्था भी की जा रही है। डॉ. नंद कुमार ने बताया कि जल्द ही स्वास्थ्य केंद्र को सीएचसी मानक पर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भटहट सीएचसी भी शुरू
गोरखपुर। बीते कई महीनों के प्रयासों के बाद भटहट सीएचसी भी शुरू हो गई है। यह स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी की हीलाहवाली की वजह से शुरू नहीं हो पा रही थी। पास में ही पीएचसी में ही काम चल रहा था। सीएमओ के निर्देश के बाद सीएचसी में ओपीडी शुरू हो गई है। सीएमओ का कहना है कि जल्द ही यह भी पूरी तरह से सीएचसी मानक पर शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed