फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Nurse beated to mattran in medical college

नर्स ने मेट्रन को कमरे में बंद कर पीटा 

Sat, 04 Mar 2017 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sat, 04 Mar 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
Nurse beated to mattran in medical college
मे‌डिकल कॉलेज गोरखपुर।
मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर और सफाई कर्मचारी के बीच मारपीट का मामला अभी शांत नहीं हुआ कि शुक्रवार को मेट्रन को कमरे में बंद कर पीटे जाने का मामला सामने आया गया। आरोप है कि हाजिरी लगाने को लेकर सहायक नर्स ने मेट्रन को कमरे में बंद कर पिटाई कर दी। मेट्रन ने मारपीट की शिकायत प्राचार्य से करने के साथ ही गुलरिहा थाने में तहरीर भी दी है।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में ड्यूटी हाजिरी लगाने के लिए दबाव बनाने को लेकर मेट्रन और सहायक नर्स के बीच जमकर मारपीट हुई। मेट्रन टीबी बेन्जिमियम  ने सहायक नर्स कांती कुशवाहा पर आरोप लगाते हुए गुलहरिया थाने में तहरीर भी दी। आरोप है कि शुक्रवार दोपहर एक बजे के करीब सहायक नर्स मेट्रन के पास आकर ड्यूटी रजिस्टर मांगती हैं। मेट्रन ने समय ज्यादा हो जाने की बात बोलकर ड्यूटी रजिस्टर देने से मना कर दिया। बस यही बात सहायक नर्स को बुरी लग गई। मेट्रन ने तहरीर में लिखा है कि मना करने पर सहायक नर्स ने कमरा बंद कर उसे जमकर पीटा। इससे चेहरे व हाथ में चोटें आईं। वहां मौजूद कर्मचारियों ने बीच बचाव कर मामले को शांत कराया। घटना के संबंध में मेट्रन ने तत्काल प्रभाव से मेडिकल कॉलेज प्रशासन को पत्र लिखकर पूरे मामले से अवगत कराया है। 
विज्ञापन


चार माह पहले भी मेट्रन से हुआ था विवाद
मेडिकल कॉलेज सूत्रों की मानें तो मेट्रन टीबी बेन्जिमियम का कुछ दिन पहले भी हाजिरी को लेकर एक नर्स से विवाद हुआ था। उस मामले में भी मेट्रन ने प्राचार्य से लिखित शिकायत की थी। प्राचार्य ने एक कमेटी बनाकर मामले की जांच भी कराई थी। जांच में दोनों तरफ से गलती की बात सामने आने पर प्राचार्य ने मेट्रन को फटकार भी लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेट्रन ने शिकायत की है। मामले की जांच की कराकर कार्रवाई की जाएगी। 
- डॉ. सतीश कुमार , प्रभारी प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed