{"_id":"5d94f8008ebc3e013a3e45fd","slug":"nri-and-aadhar-card-gorakhpur-dehat-news-gkp3240362114","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआरआई के 90 दिन में ही मिलेगा आधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनआरआई के 90 दिन में ही मिलेगा आधार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब एनआरआई को भी 90 दिन में आधार कार्ड
रोहित सिंह
गोरखपुर। अब अप्रवासी भारतीयों को भी भारतीय नागरिकों की तरह ही 90 दिन के भीतर आधार कार्ड मिल सकेगा। आधार नंबर लेने के लिए 182 दिनों तक इंतजार नहीं करने पड़ेगा। यूनिक आईडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) ने अप्रवासी भारतीयों (एनआरआई) को आधार कार्ड देने के लिए नियम में बदलाव किया है। जल्द ही नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। इसके बाद एनआरआई बड़ी आसानी से भारतीय पासपोर्ट के साथ आधार नंबर ले सकेंगे।
सरकार भारतीय पासपोर्ट रखने वाले एनआरआई को आधार कार्ड देने की दिशा में कदम उठाने जा रही है। सरकार के इस फैसले से अप्रवासी भारतीयों को बहुत फ ायदा होगा। अब वे कभी भी भारत आकर आसानी से अपना आधार कार्ड बनवा सकेंगेे। इसका सबसे ज्यादा फायदा अप्रवासी भारतीयों को बैंक में खाता खोलने के लिए मिलेगा। इसके अलावा आधार के माध्यम से अपना इनकम टैक्स रिटर्न भी दाखिल कर सकेंगे। डाक विभाग के प्रवर डाक अधीक्षक एसएन दूबे ने बताया कि जल्द ही केंद्र सरकार की तरफ से नोट्रििफकेशन जारी कर दिया जाएगा। प्रस्ताव को केंद्र सरकार की कमेटी से पास कर दिया गया है। कुछ जरूरी कानूनी औपचारिकताएं हैं उन्हें पूरा कर नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया जाएगा। इसके बाद डाक विभाग में भी एनआरआई प्रक्रिया के तहत आवेदन कर आधार कार्ड बनवा सकते हैं।
90 दिन तक का लगता है समय
एसएन दूबे ने बताया कि आधार कार्ड बनाने की प्रक्रिया एक दिन में ही पूरी हो जाती है। लेकिन इसे मिलने में 60 से 90 दिन के बीच का समय लग जाता है। इस अंतराल मेें कभी भी आधार कार्ड आपके पते पर पहुंच जाएगा। आधार कार्ड पार्सल के माध्यम से भेजा जात है। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद इसी समय सीमा के तहत अब अप्रवासी भारतीयों को भी आधार कार्ड मिलेगा।