फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   now testing of encephalytis's patients occur in ward

वार्ड में ही होगी इंसेफेलाइटिस मरीजों की जांच

Fri, 29 Jul 2016 09:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर। Updated Fri, 29 Jul 2016 09:14 PM IST
विज्ञापन
now testing of encephalytis's patients occur in ward
मेड‌िकल कालेज
इंसेफेलाइटिस मरीजों की जांच अब वार्ड में ही होगी। उन्हें इसके लिए सेंट्रल पैथोलॉजी जाने की जरूरत नहीं होगी। इसके साथ ही मरीजों की सुविधा के मद्देनजर दवा काउंटर अब 24 घंटे खुला रहेगा। इंसेफेलाइटिस मरीजों की संख्या बढ़ने पर बगल के वार्ड को अधिकृत किया जाएगा और इसमें सिर्फ इंसेफेलाइटिस मरीज ही रखे जाएंगे।
विज्ञापन


शुक्रवार को मरीजों के बेहतर इलाज को लेकर मे‌ड‌िकल कालेज के प्राचार्य ने एसआईसी और सभी विभागाध्यक्षों के साथ बैठक की। इसमें विचार विमर्श के बाद ये फैसले लिए गए। प्राचार्य प्रो. राजीव मिश्रा ने बताया कि इंसेफेलाइटिस मरीजों को इलाज में दिक्कत न आने पाए इसके लिए कॉलेज प्रशासन तैयारी कर रहा है। अभी जो भी कमियां हैं उसे ठीक करने पर चर्चा करने के साथ ही इंसेफेलाइटिस मरीजों की सुविधा के लिए वार्ड में ही जांच कराने का फैसला लिया गया है। सबसे ज्यादा परेशानी दवा काउंटर न खुलने की वजह से हो रही थी इस वजह से उसे भी 24 घंटे तक क्रियाशील रखने का आदेश दे दिया गया है। मरीजों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन


इंसेफेलाइटिस से एक की मौत
इंसेफेलाइटिस बीमारी से मरीजों के मौत का सिलसिला जारी है। 24 घंटे के भीतर एक और बच्चे ने बीमारी से दम तोड़ दिया। वहीं 12 नए मरीज वार्ड में भर्ती किए गए हैं। गोरखपुर के दो, महराजगंज के दो, संतकबीरनगर के एक, सिद्धार्थनगर के एक, कुशीनगर, बस्ती और बिहार के दो-दो मरीज भर्ती किए गए हैं। सिद्धार्थनगर के सेतू (10) पुत्र रमेश की मौत हुई है। एक जनवरी से अब तक 361 मरीज भर्ती हो चुके हैं और 94 की मौत हो चुकी हैं। 70 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed