{"_id":"57a0af3a4f1c1b5a7b2b9cf4","slug":"now-gangajal-of-gangotri-also-availiable-in-post-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाकघरों में ऋषिकेश के बाद अब गंगोत्री का गंगाजल भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाकघरों में ऋषिकेश के बाद अब गंगोत्री का गंगाजल भी
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
Updated Tue, 02 Aug 2016 08:03 PM IST
विज्ञापन
गंगाजल
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डाक विभाग ऋषिकेश के गंगाजल के बाद अब गंगोत्री का भी गंगाजल बेचेगा, जिसकी कीमत ऋषिकेश के जल से अधिक होगी। इसकी पहली खेप प्रमुख डाकघर में आ चुकी है।
आस्था से जुड़े गंगाजल को लोगों तक पहुंचाने के लिए बीते माह डाक विभाग ने प्रमुख डाकघरों पर ऋषिकेश का गंगाजल उपलब्ध कराया था। इसके लिए अलग से विक्रय काउंटर और कर्मचारी की व्यवस्था की गई थी। ऋषिकेश के गंगाजल को 200 और 500 एमएल में विभाग ने उतारा था, जिसकी कीमत 15 और 22 रुपये है। इसके बाद विभाग ने अब गंगोत्री के गंगाजल को 25 रुपये में 200 एमएल और 35 रुपये में 500 एमएल की बोतल में उतारा है।
विभाग का दावा है कि गंगोत्री का गंगाजल ऋषिकेश के गंगाजल की अपेक्षा अधिक दिनों तक संभाल का रखा जा सकता है। वरिष्ठ पोस्ट मास्टर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने बताया कि लोगों की मांग को देखते हुए ऋषिकेश की सफलता के बाद ही गंगोत्री के गंगाजल को बेचा जा रहा है। इसकी पैकिंग देहरादून के सर्किल ऑफिस से हो रही है। वहीं से यह गंगाजल सभी डाकघरों में भेजा जा रहा है।