{"_id":"583f31674f1c1bb61fde71c6","slug":"now-banking-is-teached-to-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब विद्यार्थी पढ़ेंगे सामान्य बैंकिंग का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब विद्यार्थी पढ़ेंगे सामान्य बैंकिंग का पाठ
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Thu, 01 Dec 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
पढ़ाई
- फोटो : Logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी बाद उपजे नए हालातों में अब विद्यार्थियों को सामान्य बैंकिंग का पाठ पढ़ाया जाएगा। भारत सरकार के वित्तीय सेवाएं विभाग ने राज्यस्तरीय बैंकर्स समिति के माध्यम से विद्यार्थियों को बैंकिंग का पाठ पढ़ाने का निर्णय किया है। इसके तहत आठवीं से 12वीं क्लास तक के विद्यार्थियों को सामान्य बैंकिंग संबंधी जानकारी दी जाएगी।
धीरे-धीरे अब समाज डिजिटल इकोनॉमी की ओर से बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इसके लिए लोगों को प्रेरित किया है। ऐसे में अब केंद्र सरकार ने नई पीढ़ी को इसके लिए तैयार करने की योजना बनाई है। केंद्र सरकार की वित्तीय सेवाएं विभाग ने नाबार्ड और भारतीय स्टेट बैंक को इसकी जिम्मेदारी दी है। लीड बैंक के वित्तीय सलाहकार विद्यार्थियों को विशेष कक्षाएं आयोजित कर बैंकिंग संबंधी विभिन्न जानकारी देंगे।
लीड बैंक के वित्तीय सलाहकार प्रेमचंद सिंह ने बताया कि इसके लिए 100 स्कूलों की लिस्ट भेजी गई थी, जिसमें से 40 का चयन किया गया है। केंद्र सरकार का प्रयास है कि हर व्यक्ति का एक खाता हो। यहां तक कि पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं का भी। चयनित स्कूलों को इसकी सूचना दे दी गई है। प्रशिक्षण संबंधी कक्षाएं संपन्न होने के बाद विद्यार्थियों के मध्य प्रतियोगिता आयोजित होगी। विजयी विद्यार्थियों को नाबार्ड और एसबीआई की तरफ से पारितोषिक भी दिया जाएगा।