फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   North East railway divisional meeting

नई ट्रेन, नई लाइन बिछाने की उठी मांग

Tue, 19 Jan 2016 09:13 PM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 19 Jan 2016 09:13 PM IST
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे की मंडलीय कमेटी में सांसदों और महाप्रबंधक राजीव मिश्र के साथ अधिकारियों की बैठक में यात्रियों की सुविधाओं को और बेहतर करने के लिए विचार-विमर्श हुआ। इस दौरान गोरखपुर-नई दिल्ली, बलिया-नई दिल्ली, बलिया-इलाहाबाद इंटरसिटी, गोरखपुर-पड़रौना-थावे तक डेमू, देहरादून एक्सप्रेस को प्रतिदिन चलाने की मांग उठी और सहजनवां-दोहरीघाट सहित कई नई लाइनें बिछाने का सुझाव आया।
विज्ञापन


महाप्रबंधक ने कहा कि जनता की आवश्यकता को जानकर रेलवे की कार्यप्रणाली में सुधार लाने में मदद मिलती है। उन्होंने कई योजना के शुरू होने का जिक्र करते हुए कहा कि आनन्दनगर-घुघली एवं मऊ-गाजीपुर-दोहरीघाट के बीच नई लाइनों के कार्य भी स्वीकृत हो चुके हैं। रेलवे के 50 गाड़ियों के 512 कोचों में 1441 बॉयो शौचालय लगाये गये हैं । बिजली बचाने के लिए एलईडी लाइटें लगाई जा रही हैं। अध्यक्षता करते हुए सांसद महंत आदित्यनाथ ने कहा कि गोरखपुर-गोंडा लूप लाइन के अमान परिवर्तन के पूरा हो जाने से वह क्षेत्र विकास की मुख्य धारा से जुड़ जायेगा। उन्होंने गोरखपुर-नई दिल्ली के लिए नई ट्रेन चलाने के साथ ही देहरादून एक्सप्रेस को प्रतिदिन चलाने का सुझाव दिया।
विज्ञापन

 
सांसदों द्वारा उपेक्षा के आरोप पर माहौल गरमाया
गोरखपुर। बैठक में माहौल गरम उस दौरान हो गया जब बांसगांव सांसद कमलेश पासवान ने उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें रेलवे के कार्यक्रमों में आमंत्रित नहीं किया जाता है। उन्होंने एस्केलेटर उद्घाटन के दौरान का जिक्र करते हुए कहा कि वह खुद और संतकबीरनगर सांसद शरद त्रिपाठी भी सतर्कता टीम के सह अध्यक्ष हैं लेकिन उन्हें उद्घाटन समारोह में नहीं बुलाया गया। इसके बाद महाप्रबंधक ने कमी मानते हुए खेद प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलेक्ट्रिक लोको शेड का प्रस्ताव भेजा
महाप्रबंधक राजीव मिश्र ने पूर्वोत्तर रेलवे की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि गोरखपुर में इलेक्ट्रिक लोको शेड की स्थापना के लिए प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा जा गया है।

बढ़नी-काठमांडू, सहजनवां-दोहरीघाट नई लाइन का मुद्दा उठा
डुमरियागंज सांसद जगदंबिका पाल ने बढ़नी से काठमांडू तक नई रेल लाइन बिछाने, बस्ती स्टेशन पर द्वितीय प्रवेश द्वार का सुझाव देते हुए बढ़नी में काम्प्लेक्स एवं वाशिंग पिट के निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कराने की मांग की। बांसगांव के सांसद कमलेश पासवान ने अपनी पुरानी मांग सहजनवां-दोहरीघाट नई लाइन निर्माण को उठाया और चौरीचौरा स्टेशन को विकसित करने, बरहज में यात्री आरक्षण केंद्र की मांग की।


कुशीनगर सांसद राजेश पांडेय ने कुशीनगर को रेल मार्ग से जोड़ने के साथ ही बौद्ध परिपथ को विकसित किये जाने तथा गोरखपुर-पड़रौना-थावे डेमू ट्रेन चलाने की मांग की। संतकबीरनगर सांसद शरद त्रिपाठी ने खलीलाबाद में द्वितीय प्रवेश द्वार, चुरेब में वाशिंग पिट के निर्माण, सीवान सांसद ओम प्रकाश यादव ने लार रोड से मांझी तक नई रेल लाइन के निर्माण की मांग की। मऊ सांसद सालिम अंसारी ने मऊ स्टेशन में द्वितीय प्रवेश द्वार, सलेमपुर सांसद रविन्द्र कुशवाहा ने रेवती स्टेशनों पर ट्रेनों के ठहराव तथा भाटपार रानी एवं बेल्थरा रोड में सड़क उपरिगामी पुल के निर्माण का सुझाव दिया। इसके अलावा राज्यसभा सांसद कनकलता सिंह, गोपालगंज सांसद जनकराम, बलिया के सांसद भरत सिंह, सीवान सांसद ओम प्रकाश यादव ने भी अपने सुझाव दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed