फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Nomination for assembly election starts from tomorrow

विधानसभा चुनाव का नामांकन कल से

Mon, 06 Feb 2017 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 06 Feb 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
Nomination for assembly election starts from tomorrow
चुनाव - फोटो : file
जिले के सभी नौ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के नामांकन की प्रक्रिया 7 फरवरी से शुरू होकर 14 फरवरी तक चलेगी। इस दौरान अवकाश के दिन छोड़कर बाकी सभी दिन नामांकन की प्रक्रिया जारी रहेगी।
विज्ञापन


यह बातें डीएम सन्ध्या तिवारी ने पत्रकारों दीं। उन्होंने बताया कि शनिवार और रविवार को अवकाश के कारण नामांकन नहीं होगा। 16 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 17 को नाम वापसी होगी। 4 मार्च को मतदान होगा। उन्होंने बताया कि सभी नौ विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों का नामांकन कलेक्ट्रेट के विभिन्न अधिकारियों के कार्यालय में होगा। हर प्रत्याशी का जुलूस गोरखपुर क्लब में रोका जाएगा। एक गाड़ी से प्रत्याशी चार समर्थकों के साथ ही कचहरी के पास तक आएगा। पार्किंग कचहरी क्लब में होगी। प्रत्याशी पैदल नामांकन करने कलेक्ट्रेट में जाएगा।
विज्ञापन


इन विधानसभा क्षेत्रों का यहां होगा नामांकन
कैंपियरगंज    न्यायालय अपर जिलाधिकारी प्रशासन कक्ष संख्या 5
पिपराइच    न्यायालय अपर उप जिलाधिकारी सदर कक्ष संख्या 1
गोरखपुर शहर    न्यायालय अपर जिलाधिकारी भू राजस्व कक्ष संख्या 2
गोरखपुर ग्रामीण    न्यायालय उप संचालक चकबंदी कक्ष संख्या 3
सहजनवां    न्यायालय अपर जिलाधिकारी कक्ष संख्या   4
खजनी    न्यायालय जिलाधिकारी गोरखपुर कक्ष संख्या 6
चौरीचौरा    न्यायालय बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी कक्ष संख्या 7
बांसगांव    न्यायालय बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी कक्ष संख्या 8
चिल्लूपार    न्यायालय चकबंदी अधिकारी रुस्तमपुर कक्ष संख्या 9
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed