{"_id":"5dd454738ebc3e54bf3a5219","slug":"no-delay-in-map-approval-gorakhpur-city-news-gkp329959814","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानचित्रों के निस्तारण में नहीं होनी चाहिए देरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानचित्रों के निस्तारण में नहीं होनी चाहिए देरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नक्शा पास करने में देरी गलत, व्यवस्था सुधरेगी: दीपक कुमार
गोरखपुर। प्रमुख सचिव आवास एवं शहरी नियोजन और जिले के नोडल अधिकारी दीपक कुमार ने कहा कि नक्शा पास कराने में देरी गलत है। इस संबंध में गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) के उपाध्यक्ष से बात की जाएगी। नक्शा पास कराने में देरी की शिकायतें मिली हैं। ऐसा बिल्कुल नहीं होना चाहिए। नक्शा पास करने की जो समयसीमा तय है, उसमें निश्चित निस्तारण होना चाहिए। अगर ऐसा है तो पूरी तरह से गलत है।
जिले के प्रभारी व प्रमुख सचिव आवास एवं शहरी नियोजन दीपक कुमार ने मंगलवार को जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर विकास कार्यों का जायजा। देरशाम सर्किट हाउस में जनसुनवाई भी की। सर्किट हाउस में ही प्रमुख सचिव ने ‘अमर उजाला’ से विशेष बातचीत की और कहा कि आवास विकास परिषद की आवासीय योजनाओं पर सरकार गंभीर है। गोरखपुर और बस्ती में भी आवासीय परियोजनाएं प्रस्तावित हैं। यदि शासन स्तर पर मामले लंबित हैं तो उनका निस्तारण जल्द कराया जाएगा।
:: सर्किट हाउस में अपनी समस्या लेकर पहुंचे कई लोग
सर्किट हाउस में प्रमुख सचिव आवास से मिलने कई लोग पहुंचे। इनमें से अधिकांश के मामले जीडीए से संबंधित थे। ज्यादातर लोगों ने मानचित्र पास नहीं किए जाने को लेकर शिकायत की।
विज्ञापन
:: प्रमुख सचिव के निरीक्षण में दिखा सब कुछ अच्छा अच्छा
प्रमुख सचिव आवास एवं जिले के नोडल अधिकारी दीपक कुमार ने महेवा स्थित कान्हा उपवन, प्राथमिक विद्यालय कालेसर, कालेसर गांव में राशन की दुकान, सीएचसी सहजनवां, कान्हा उपवन सहजनवां, ब्लॉक सहजनवां तथा निर्माणाधीन आरटीओ कार्यालय गीडा का निरीक्षण कर कार्यों की गुणवत्ता आदि को देखा। करीब करीब सभी जगह उन्हें अच्छा ही नजर आया। सोमवार को प्रमुख सचिव ने महेवा स्थित कान्हा उपवन जाकर गायों के रख रखाव आदि को देखा। इस दौरान उन्होंने पशुओं को दिये जाने वाले चारे आदि के बारे जानकारी ली। निरीक्षण के समय जिलाधिकारी के. विजयेंद्र पांडियन, उप जिलाधिकारी सदर, सहजनवा सहित विभिन्न अधिकारी गण उपस्थित रहे।