फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   nit student dead due to bullet fire in gorakhpur

यूपीः घर में रखी बंदूक से चली गोली, छात्र की मौत, आत्महत्या या हत्या के बीच उलझी पुलिस

Wed, 02 Oct 2019 10:10 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 02 Oct 2019 10:10 PM IST
विज्ञापन
nit student dead due to bullet fire in gorakhpur
मृतक छात्र और उसके परिजन - फोटो : अमर उजाला

इलाके के रामपुर में घर में लाइसेंसी बंदूक से गोली दगने से एनआईटी (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी) पटना के छात्र युवराज राणा (22) की मौत हो गई। 

विज्ञापन


घरवालों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही जिला अस्पताल लेकर पहुंचे और शव को मोर्चरी में रखवा दिया। मौत की खबर पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और छानबीन शुरू कर दी है। आत्महत्या या हत्या के बीच पुलिस उलझी है।
विज्ञापन


घटना शाम करीब छह बजे के करीब हुई। पिता कोलई प्रसाद कपड़ा सिलाई का काम करते है और घर में ही दुकान है। घरवालों के मुताबिक शाम छह बजे के करीब वह कमरे में अकेले मौजूद था और इसी दौरान गोली चलने की आवाज आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली चलने की आवाज सुनते ही घर के अन्य सदस्य दौड़कर कमरे में गए तो उसने खुद को गोली मार ली थी। खून से लतपत युवराज को घरवाले लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। 

पुलिस के मुताबिक मृतक युवराज एनआईटी पटना का छात्र था और मंगलवार को ही घर लौटा था। बुधवार की शाम उसकी मौत की खबर आई।

तीन भाई में दूसरे नंबर का था युवराज
युवराज तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। बड़े बृजराज राना प्राइवेट नौकरी करते है और सबसे छोटा भाई धर्मराज गोरखपुर यूनिवर्सिटी से पढ़ाई कर रहा था। एक बहन भी है जो बीटेक कर रही है।


सीमा विवाद में उलझी पुलिस
सीमा विवाद में खोराबार और रामगढ़ताल पुलिस उलझी हुई थी। बाद में रामगढ़ताल थाना प्रभारी राणा देवेंद्र सिंह, एसएसआई सूरज सिंह मौके पर पहुंचे थे लेकिन खोराबार पुलिस देर रात तक मौके पर नहीं पहुंची थी।

लाइसेंसी बंदूक से गोली लगने से छात्र की मौत हुई है। गोली कैसे चली है इसकी जांच की जा रही है। अभी एक दिन पहले ही वह पटना से घर लौटा था। पुलिस हर बिंदु की पड़ताल कर रही है। बंदूक को कब्जे में ले लिया गया है। -डॉ. कौस्तुभ, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed