फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   nishad party and rape issue

महिला नेत्री ने निषाद पार्टी के यूपी

Sat, 28 Sep 2019 12:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
nishad party and rape issue
महिला नेत्री ने निषाद पार्टी के यूपी
विज्ञापन

प्रभारी पर दुष्कर्म का आरोप दोहराया
गोरखपुर। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद के छोटे पुत्र और यूपी प्रभारी श्रवण निषाद के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला नेत्री ने शुक्रवार को पुलिस के सामने बयान दर्ज कराया। दोपहर करीब 12.30 बजे पहुंची नेत्री से करीब एक घंटे तक महिला थानेदार अर्चना सिंह ने पूछताछ कर बयान दर्ज किया है।

महिला नेत्री ने आरोपों को दोहराते हुए कहा कि केंद्रीय कार्यालय में मेरे साथ 12 अप्रैल को घटना हुई थी। मुझे इंसाफ चाहिए। महिला नेत्री ने मंगलवार को शाहपुर थाने में श्रवण निषाद पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। इसके बाद से ही पुलिस बयान के लिए उससे संपर्क कर रही थी। पुलिस का दावा था कि महिला बयान देने नहीं आ रही है। इसी बीच शुक्रवार को महिला नेत्री सीओ आफिस पहुंची और बयान दर्ज कराया। हालांकि बयान के बाद भी पुलिस ने अभी केस दर्ज नहीं किया है। उधर, राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय ने एक बार फिर से इसे साजिश करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed