{"_id":"dfb3941d36725a1614fbb99caf220302","slug":"nightingale-s-goal-won-the-sicle-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोला की बुलबुल ने साइकिल जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोला की बुलबुल ने साइकिल जीती
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2016 02:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोला में वर्षों से बुलबुल फाइटिंग प्रतियोगिता कराई जाती है जिसमें जीयनपुर, कोपा, मऊ, आजमगढ़, रुद्रपुर, संतकबीरनगर, गोरखपुर, दोहरीघाट सहित अन्य कई जगहों के लोग अपनी बुलबुल के साथ भाग लेने आते हैं। शनिवार को कस्बे में स्थित एक मैरिज हॉल में हुई इस प्रतियोगिता में करीब सौ बुलबुल ने भाग लिया। सभी के मालिक 5-5 की संख्या में बुलबुल लेकर आए थे। कुल 17 राउंड की फाइटिंग हुई। सभी मालिक एक-एक बुलबुल लड़वाते हैं जो बुलबुल धराशाई हो जाती है उसे बाहर कर दिया जाता है तथा जो अंत तक लड़ती है उसी को विजेता और उप विजेता घोषित किया जाता है। प्रतियोगिता देखने के लिए भारी भीड़ रही। मुख्य अतिथि शत्रुधन कसौधन ने प्रथम स्थान पाने वाले को साइकिल तथा द्वितीय स्थान पाने वाले मालिक को मोबाइल फोन देकर पुरस्कृत किया। आयोजक गरीब अली ने सभी का आभार प्रकट किया।
कैसे होती है प्रतियोगिता
बुलबुल फाइटिंग प्रतियोगिता में भाग लेने वाली बुलबुल को एक दिन पहले से ही भूखा छोड़ दिया जाता है। प्रतियोगिता स्थल पर जिन स्थानों से बुलबुल लाई जाती हैं वहां के नाम की पर्ची निकाली जाती है। बारी-बारी से पर्ची निकालकर प्रतियोगिता शुरू की जाती है। मैदान में पहलवानों की तरह एक बुलबुल के गले में लाल चिह्न तथा दूसरे के गले में हरा चिह्न लगा दिया जाता है। इसके बाद जमीन पर चारा डालकर भूखी प्यासी बुलबुलों को छोड़ दिया जाता है। फिर चारे के लिए होने वाला उनका संघर्ष रोमांचक होता है। जो बुलबुल मजबूत होती है वह दूसरे बुलबुल को पराजित कर आहार ग्रहण करती है और वही विजय प्राप्त करती है।
-------------
फोटो--------
सड़क पर जलभराव से चलना मुश्किल
घघसरा। घघसरा बाजार में सड़क पर जलभराव से लोगों का जहां चलना मुश्किल हो गया है वहीं सड़क भी खस्ताहाल होती जा रही है। सड़क के दोनों तरफ नाली बनी है। कुछ दुकानदारों द्वारा नाली पर अतिक्रमण कर लेने से पानी सड़क पर बहता है जिससे सड़क जगह जगह गड्ढों में तब्दील होती जा रही है। क्षेत्र के अष्टभुजा तिवारी, शिवप्रसाद, शफीक खा, संतोष, चतुर्भुजा तिवारी आदि ने नाली से अतिक्रमण हटवाने की मांग की है।
विज्ञापन
----------