फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Newborn discharged from SNCU ward dies after one hour in siddharthnagar

एसएनसीयू वार्ड से नवजात को किया डिस्चार्ज, एक घंटे बाद मौत

Fri, 06 Dec 2019 12:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 06 Dec 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
Newborn discharged from SNCU ward dies after one hour in siddharthnagar
आहत परिजन - फोटो : अमर उजाला
जिला अस्पताल में नवजात की मौत पर  बृहसपतिवार की देर रात परिजनों  ने हंगामा किया। इस बीच नवजात की मां की हालत खराब हो गई जिस पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। परिजनों का आरोप है कि एक चिकित्सक ने जबरन एसएनसीयू वार्ड से डिस्चार्ज कर दिया जबकि दूसरे डॉक्टर ने पांच दिनों बाद डिस्चार्ज करने की बात कही थी। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार विनीत कुमार दुबे की पत्नी पूजा दुबे (22) को मंगलवार की रात में 10.50 पर जिला अस्पताल में नॉर्मल बच्चा पैदा हुआ था। उस वक्त नवजात का बच्चे का वजन एक किलो 200 ग्राम था। प्री मैच्योर डिलीवरी के कारण डॉक्टर संजय चौधरी ने नवजात को एसएनसीयू में भर्ती किया। 
विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि गुरुवार को दिन में तीन बजे एक डॉक्टर ने जबरन डिस्चार्ज कर दिया। इस पर परिजनों ने विरोध किया लेकिन किसी ने परिजनों की बात को नही सुना। इसके बाद परिजन उसे अस्पताल के संक्रामक वार्ड में ले गए। शाम को करीब 5 बजे के करीब नवजात की मौत हो गई। इसके बाद अस्पताल प्रशासन मामले को मैनेज करने में जुट गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने जब चिकित्सक से वापस एसएनसीयू वार्ड में रखने को कहा तो उन्हें वापस कर दिया गया। मरीज के साथ मौजूद श्रद्धा दुबे, प्रमिला दुबे, हरिश्चंद्र दुबे आदि लोगों का कहना है चिकित्सकों की लापरवाही से बच्चे की मौत हुई है। 


बताया कि देर शाम से ही अस्तपाल से डॉक्टर नही आये।सीएमएस डॉक्टर रोचस्मति पांडेय का कहना है कि मामले की जानकारी हुई है। अब तक कोई लिखित शिकायत नही मिली है। इसके बाद भी मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed