फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Newborn died in Hospital during treatment in Gorakhpur

यूपी: नवजात की मौत से लोगों का फूटा गुस्सा, जमकर किया हंगामा

Sat, 12 Oct 2019 08:34 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराजगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराजगंज Published by: Abhishek Singh Updated Sat, 12 Oct 2019 08:34 PM IST
विज्ञापन
Newborn died in Hospital during treatment in Gorakhpur
अस्पातल के बाहर जमा भीड़ - फोटो : Amar Ujala

महाराजगंज के निचलौल थाना क्षेत्र के गांव अमड़ी के टोला पतौना निवासी सुनीता के तीन दिन के मासूम बच्चे की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के कुछ देर बाद मौत हो गई। बच्चे की मौत के बाद परिवार के लोग अस्पताल पहुंचकर हंगामा करने लगे। हंगामे के बाद चिकित्सकों और इमरजेंसी में आए मरीजों में अफरातफरी मच गई। 

विज्ञापन


चिकित्सकों की सूचना पाकर अस्पताल पहुंची पुलिस ने घंटो बाद कड़ी मशक्कत से परिजनों को समझा बुझाकर किसी तरह से शांत कराया। वहीं परिजनों ने आरोप लगाया कि अस्पताल के चिकित्सक ने बच्चे की इलाज के दौरान लापरवाही बरती है। जिससे दवा खिलाने के कुछ देर बाद बच्चे की मौत हो गई। 
विज्ञापन


अस्पताल में हंगामा कर रहे लोगों ने बताया कि गांव अमड़ी के टोला पतौना निवासी गजेंद्र सिंह की पत्नी सुनीता देवी का बीते तीन दिन पहले अस्पताल पर प्रसव हुआ था। उस दौरान भी अस्पताल कर्मचारियों द्वारा मरीजों की देखभाल करने में लापरवाही बरती गई। लेकिन किसी तरह से अस्पताल के बाहर प्राइवेट दुकानों से दवा खरीदकर काम चला लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच शनिवार की दोपहर में सुनीता देवी के मासूम बच्चे की तबियत खराब हो गई। जिसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। जहां पर ओपीडी में कमरे नंबर तीन में बैठे चिकित्सक से जांच कराया गया। जांच के बाद चिकित्सक द्वारा लापरवाही बरतते हुए दवा देकर घर भेज दिया गया। उसके बाद घर जाकर बच्चे को दवा खिलाया गया, तो कुछ देर बाद बच्चे की हालत नाजुक होने पर अस्पताल लाया गया। जहां पर इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात चिकित्सक ने बच्चे को मृतक घोषित कर दिया। इस संबंध में इंस्पेक्टर बिहागड़ सिंह ने बताया कि बच्चे की मौत के बाद हंगामा हो गया था। जिसके बाद मामला शांत करा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed