फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   New postmortum of medical college house became showpiece

मेडिकल कॉलेज में नया पीएम हाउस शोपीस

Thu, 23 Feb 2017 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Thu, 23 Feb 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
New postmortum of medical college house became showpiece
मे‌डिकल कॉलेज गोरखपुर। - फोटो :
कैडबरी बॉक्स न आने से उद्घाटन होने के बाद भी न्यू मॉडर्न पोस्टमार्टम हाउस अबतक शुरू नहीं हो सका है। इससे जहां एमबीबीएस के छात्रों का प्रैक्टिकल नहीं हो पा रहा है वहीं लाशें भी सुरक्षित नहीं हैं।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में मॉडर्न पोस्टमार्टम हाउस बनकर तैयार है। सीएमओ रविंद्र कुमार ने नए पोस्टमार्टम हाउस का बीते साल चार नवंबर को उद्घाटन भी किया था। इसके शुरू होने में हो रही देरी का कारण अधिकारी आचार संहिता बता रहे हैं। अस्पताल सूत्रों की मानें तो एक स्थानीय बड़े नेता से कुछ रास्ते के विवाद और कैडबरी बॉक्स के न आ पाने की वजह से अभी तक इसे चालू नहीं किया जा सका है। नए पोस्टमार्टम हाउस में शव को रखने वाला कैडबरी बॉक्स  उच्च स्तर का होगा। इसके अंदर शव तीन से चार दिन तक आराम से रखे जा सकते हैं। इससे शव सड़ेंगे नहीं। वहीं, नए पीएम हाउस में म्यूजियम होम बना है। यहां विसरा सुरक्षित रखा जाएगा। पुराने पीएम हाउस में विसरा सुरक्षित रखने की समस्या थी। नए हाउस में वीडियोग्राफी रूम बनाया गया है। जहां से शव को पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी होगी। एमबीबीएस की पढ़ाई के दौरान एटॉनमी विभाग में शव के अभाव से प्रैक्टिकल नहीं हो पा रहा था। यह दिक्कत भी दूर हो जाएगी।
विज्ञापन


नए पोस्टमार्टम हाउस में मिलेंगी ये सुविधाएं
चिकित्सा अधिकारी कक्ष, विसरा कक्ष, पोस्टमार्टम कक्ष, एक्सरे कक्ष, डेडबॉडी स्टोर, पुलिस कक्ष, कार्यालय, चेंज रूम टॉयलेट, मोर्चरी अटेंडेंट कक्ष, रिकॉर्ड रूम, सेमिनार कक्ष/म्यूजियम रूम, फोटो ग्राफी रूम
विज्ञापन
विज्ञापन


मॉडर्न पोस्टमार्टम हाउस तैयार है। शव के रखने वाला कैडबरी बॉक्स अभी नहीं आ पाया है। चुनाव बाद मंगवा लिया जाएगा। आने वाले कुछ दिनों में उम्मीद है कि यहां पोस्टमार्टम किया जा सकेगा।
-आईवी विश्वकर्मा, प्रभारी सीएमओ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed