फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   New born girl died

नवजात की मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप

Mon, 06 Mar 2017 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 06 Mar 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
New born girl died
Newborn
जिला महिला अस्पताल में आपरेशन से पैदा हुई बच्ची की कुछ ही मिनटों में मौत हो गई। प्रसव पीड़ा से कराह रही महिला को परिजनों ने रविवार सुबह इमरजेंसी में भर्ती करवाया था। परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन में देरी होने की वजह से बच्ची की मौत हुई है। परिजनों ने इस संबंध में संबंधित डॉक्टर और कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगता हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


तिवारीपुर इलाके के जाफरा बाजार निवासी मोहम्मद अली की पत्नी शाफिया बानो को परिजन प्रसव पीड़ा होने पर जिला महिला अस्पताल लेकर आए थे। महिला को इमरजेंसी में भर्ती करा गया। परिजनों का आरोप है इस दौरान वहां कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। कुछ घंटों बाद डॉक्टर ने महिला को प्राथमिक उपचार देकर वार्ड में भेज दिया। अली के मुताबिक वो बार-बार डॉक्टर से आपरेशन के लिए बोलता रहा लेकिन कागजी औपचारिकता में वक्त बर्बाद करते रहे। करीब 12 बजे ऑपरेशन किया गया। इसके बाद सिस्टर ने बताया कि बच्ची पैदा हुई, लेकिन उसकी मौत हो गई है।
विज्ञापन


अली ने अस्पताल प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि मरीज की हालत ठीक नहीं थी तो उसे मेडिकल कॉलेज क्यों नहीं रेफर किया गया? आपरेशन करने में चार घंटे की देर क्यों की गई। उन्होंने यहां के सिस्टम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए संबंधित अधिकारी से शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जानकारी नहीं है। अगर परिजनों की ओर से लिखित शिकायत मिलेगी तो जांच कराई जाएगी। दोषी पाए जाने पर संबंधित लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. एके गुप्ता, एसआईसी जिला महिला अस्पताल 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed