Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   new born baby thrown fir in gorakhpur

नवजात को फेंकने के मामले में दो थानों में एफआईआर दर्ज

Fri, 22 Nov 2019 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 22 Nov 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
new born baby thrown fir in gorakhpur
fir

12 वर्ष से कम आयु के बच्चों को लावारिस छोड़ने के मामले में भले ही भारतीय दंड संहिता में धारा 317 का प्रावधान सन 1860 में किया गया हो, मगर गोरखपुर में इस धारा के तहत पहली बार बृहस्पतिवार को पुलिस ने वादी बनकर दो थानों में केस दर्ज किया है। एसएसपी डॉ. सुनील कुमार गुप्ता के आदेश के बाद दोनों थानों की पुलिस ने वादी बनकर नवजातों को न्याय दिलाने का फैसला भी लिया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक 18 नवंबर को गोला इलाके के मसहा गांव के पास खेत किनारे नवजात मिला। राहगीर की नजर पड़ने पर पुलिस पहुंची और लिखा-पढ़ी कर चाइल्ड लाइन को सुपुर्द कर दिया। लेकिन, कोई केस दर्ज नहीं किया गया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने एसआई चंद्रेश्वर की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ धारा 317 के तहत केस दर्ज कर लिया। इसी तरह चौरीचौरा इलाके में बुधवार को एक नवजात बच्ची मिली। पुलिस ने इस मामले में भी केस दर्ज नहीं किया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को ही इस थाने में भी दरोगा की तहरीर पर धारा 317 के तहत अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। संभवतया 159 साल बाद गोरखपुर में पहली बार धारा 317 आईपीसी के तहत पुलिस ने खुद वादी बनकर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजीपी ने जारी किया था आदेश
नवजात मिलने पर पुलिस केस दर्ज नहीं करती थी। इस मुद्दे को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद डीजीपी ने एक अक्तूबर 2019 को केस दर्ज करने का आदेश जारी किया था। इसके बाद भी पुलिस ऐसे मामलों में आनाकानी कर रही थी।

एसएसपी हुए गंभीर तो दर्ज हुआ केस
डीजीपी के आदेश को एसएसपी डॉ. सुनील कुमार गुप्ता ने गंभीरता से लिया। सभी थानेदारों को केस दर्ज करने का आदेश दिया था। इसके बाद ही पुलिस वादी बनकर इन मामलों में केस दर्ज कराई है।

कानून से ऊपर हैं, पीपीगंज और बड़हलगंज थानों के इंचार्ज
पीपीगंज में 6 नवंबर और बड़हलगंज 8 नवंबर को नवजात बच्चे मिले थे, लेकिन वहां पर अभी तक केस दर्ज नहीं हो सका है, जबकि एसएसपी ने सभी को केस दर्ज करने का स्पष्ट आदेश दिया है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या इनके लिए कोई अलग से कानून काम करता है। दोनों ही थानेदार ने कहा है कि उन्हें न तो कोई आदेश मिला है न ही किसी अफसर ने कुछ कहा है, इस वजह से केस दर्ज नहीं किया गया है।


जीआरपी में दर्ज केस पर दो महीने बाद भी कार्रवाई नहीं
करीब दो महीने पहले 24 सितंबर को जीआरपी थाने में नवजात को लावारिस फेंके जाने के मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज हुआ था, लेकिन पुलिस जांच के नाम पर सिर्फ खानापूरी ही करती रह गई है। अभी तक इस मामले में पुलिस कोई खास सुराग हासिल नहीं कर सकी है। पुलिस ने पंफलेट बंटवाने और अन्य कागजी काम किया है, लेकिन बच्चा कहां से आया और किसने लाकर फेंका यह सवाल आज भी सुलझ नहीं सका है। रेलवे स्टेशन पर 18 सितंबर को नवजात मिला था। जिसके बाद अधिवक्ता अभिनव त्रिपाठी की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया था।
नवजात बच्चे मिलने पर केस दर्ज करने का प्रावधान है तो केस दर्ज करना ही होगा। जहां भी बच्चे मिले है वहां केस दर्ज होगा।
डॉ. सुनील कुमार गुप्ता, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed