{"_id":"583c8c284f1c1b051cde5a01","slug":"neutralize-off","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद बेअसर, कांग्रेसियों ने निकाली जनाक्रोश रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद बेअसर, कांग्रेसियों ने निकाली जनाक्रोश रैली
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Tue, 29 Nov 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
नोट बंदी को लेकर गोलघर मे जन आक्रोश रैली निकालते कांग्रेसी।
- फोटो : rajesh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी के खिलाफ भारत बंद का आह्वान गोरखपुर में बेअसर रहा। बाजार आम दिनों जैसा ही खुला और लोगों ने खरीदारी भी की। कांग्रेसियों ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और विधानसभा प्रत्याशी स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री के नेतृत्व में जनाक्रोश रैली निकालकर केंद्र सरकार से नोटबंदी का फैसला वापस लेने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री के तानाशाही रवैये की वजह से आम जनता मुसीबत में है।
सोमवार को कांग्रेसी डॉ. निर्मल खत्री के नेतृत्व में गोलघर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिमा के सामने इकट्ठा हुए। प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए टाउनहाल स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा के पास पहुंचे। गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए डॉ. निर्मल खत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकतंत्र की हत्या करने में लगे हुए हैं। तानाशाह की तरह फैसले ले रहे हैं। आम लोगों को हो रही परेशानी से उनको कोई मतलब नहीं है। नोटबंदी का फैसला कुछ इसी तरह का है। नोटबंदी के बाद से अब तक देश में काफी लोग मर चुके हैं। सभी गरीब हैं और प्रधानमंत्री कहते फिर रहे हैं कि नोटबंदी के बाद गरीब चैन की नींद सो रहे हैं और अमीर परेशान हैं, जबकि हकीकत यह है कि अमीर चैन की नींद सो रहे हैं और गरीब रोजी-रोटी के जुगाड़ में रात भर जाग रहा है।
पूर्व सांसद संतोष कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जनतंत्र का मजाक बना दिया है। जिलाध्यक्ष डॉ. सैयद जमाल ने कहा कि नोटबंदी तुगलकी फरमान है। इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। वहीं मंडल प्रभारी ईश्वर चंद्र शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की जनसभाओं में जो खर्च किया जा रहा है, वो पैसा कहां से आ रहा है। इसके बारे में भी खुलासा किया जाना चाहिए। महानगर अध्यक्ष अरुण अग्रहरि ने कहा कि नोटबंदी का फैसला पूरी तरह से अलोकतांत्रिक है। इस मौके पर पूर्व सांसद नारायण पांडेय, हरिद्वार पांडेय, लालचंद निषाद, माधो पासवान, गोरखलाल श्रीवास्तव, डॉ. प्रदीप कुमार पांडेय, डॉ. एसपी त्रिपाठी, डॉ्. विजाहत करीम, अनवर हुसैन, दिलीप कुमार निषाद समेत काफी संख्या में कांग्रेसी मौजूद थे।