फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   netaji birth anniversory

नेताजी को किया नमन

Mon, 23 Jan 2017 08:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 23 Jan 2017 08:55 PM IST
विज्ञापन
netaji birth anniversory
सुभाष चंद्र बोस जयंती के अवसर पर पैडलेगंज स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते चित्रगुप्त मंदिर सभा के लोग। - फोटो : ‌‌shivharsh
शहर में विभिन्न संस्थाओं ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के उपलक्ष्य में कई कार्यक्रम आयोजित किए। कहीं सुभाषचंद्र बोस को गोष्ठी के जरिए याद किया गया तो कहीं किसी ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
विज्ञापन


जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में पुर्दिलपुर स्थित पार्टी कार्यालय पर नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनकी जयंती मनाई गई। अध्यक्षता करते हुए महानगर अध्यक्ष अरुण कुमार अग्रहरी ने कहा कि नेताजी ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की परवाह नहीं की। आजाद हिंद फौज की स्थापना करके उन्होंने दुश्मनों के दांत खट्टे कर दिए। संचालन दिलीप कुमार निषाद ने किया। श्रीचित्रगुप्त मंदिर सभा के तत्वावधान में पैडलेगंज चौक स्थित सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके उनकी जयंती मनाई गई। अध्यक्ष अनूप कुमार श्रीवास्तव, मंत्री अखिलेंदु श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष पीसी गौड़, चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, सती कुमार वर्मा, कमलाकांत श्रीवास्तव, अतुल आदि मौजूद थे। महाराणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय जंगल धूसड़ में गोष्ठी के जरिए सुभाष चंद्र बोस की जयंती को स्मृति दिवस के रूप में मनाया गया। गोरखपुर यूनिवर्सिटी में आयोजित गोष्ठी में इतिहास विभागाध्यक्ष प्रो. हिमांशु चतुर्वेदी ने कहा कि नेताजी ने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के चमकते सितारे थे, लेकिन साम्यवादी इतिहासकारों ने भारतीय इतिहास में उन्हें वह स्थान नहीं दिया, जिसके वे हकदार थे। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. प्रदीप राव ने की। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अविनाश प्रताप सिंह, डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. यशवंत कुमार राव, डॉ. विजय कुमार चौधरी, डॉ. अपर्णा मिश्रा, सुबोध कुमार मिश्र, प्रकाश प्रियदर्शी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


 ‘युवा रक्त’ संगठन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी गेट पर पुष्पांजलि कार्यक्रम के जरिए नेताजी को नमन किया। इस मौके पर प्रो. सुधीर कुमार श्रीवास्तव, प्रो. अजय कुमार शुक्ल, प्रो. हिमांशु चतुर्वेदी, प्रो. द्वारिका नाथ, प्रो. शरद मिश्र, छात्रसंघ अध्यक्ष अमन यादव, पुस्तकालय मंत्री दीपक यादव, शिव प्रसाद शुक्ल, मयंक राय, सौरभ पांडेय आदि मौजूद थे। विद्या मंदिर शिक्षण संस्थान में गोष्ठी के जरिए सुभाष चंद्र बोस को याद किया गया। अध्यक्षता प्रवक्ता प्रमेश सिंह ने की। संचालन प्रशिक्षु आनंद चौधरी ने किया। विजय रंजन तिवारी, अभिषेक कुमार, अंजलि, सीमा प्रजापति, आशीष कुमार, गजेंद्र राय, प्रदीप कुमार पटेल, वैष्णवी उपाध्याय, सत्यपाल यादव आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed