{"_id":"57dab24e4f1c1bef05d4778d","slug":"ner-gm-be-angry-during-checking-of-railway-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवा का स्टॉक कम मिलने पर नाराज हुए जीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दवा का स्टॉक कम मिलने पर नाराज हुए जीएम
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Thu, 15 Sep 2016 08:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे अस्पताल में दवा का स्टॉक कम मिलने पर एनईआर के जीएम राजीव मिश्र ने नाराजगी जताई है। बृहस्पतिवार को वह अस्पताल का निरीक्षण कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर समस्या है तो दवा खरीद की जिम्मेदारी किसी और को दी जाए। मरीजों और तीमारदारों ने भी जीएम से अव्यवस्था की शिकायत की। हालांकि परिसर में सफाई बेहतर मिलने पर उन्होंने अस्पताल को 75 हजार रुपये ईनाम देने की घोषणा की है।
निरीक्षण के दौरान बृहस्पतिवार सुबह जीएम राजीव मिश्रा ने अस्पताल पहुंचकर सबसे पहले आईसीयू का निरीक्षण किया। वहां उन्होंने बेड बढ़ाने का निर्देश दिया। ओपीडी में निरीक्षण के दौरान एक दवा काउंटर बंद मिलने पर उन्होंने हर हाल में सभी काउंटरों को खुला रखने को कहा। कुछ मरीजों और तीमारदारों ने नियमित रूप से डॉक्टरों के चेकिंग पर न आने की शिकायत की तो जीएम ने नाराजगी जताते हुए निर्देश दिया कि सभी डॉक्टर समय से ओपीडी और वार्डों में जाएं।
इसके बाद स्टोर में पहुंचे और वहां मौजूद फॉर्मासिस्ट से दवा की उपलब्धता के बारे में पूछा तो सिर्फ 40 प्रतिशत दवाएं उपलब्ध होने पर नाराजगी व्यक्त की। बताया गया कि टेंडर फाइनल नहीं होने के कारण दवाएं नहीं खरीदी जा सकी हैं। इस दौरान न्यू मेडिकल वार्ड, सर्जिकल वार्ड, ऑर्थो वार्ड और जनरल मेल वार्ड में बेहतर सफाई पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया।