फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   NER get 16 percent more in rail budget

एनईआर को 16 फीसदी अधिक बजट मिला

Fri, 26 Feb 2016 01:23 AM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 26 Feb 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
NER get 16 percent more in rail budget
रेल बजट में पूर्वोत्तर रेलवे को 1333 करोड़ का बजट मिला है, जबकि पिछले साल 1140 करोड़ मिला था। 16 प्रतिशत अधिक बजट मिलने से परियोजनाओं को पूरा करने में मदद मिलेगी। बजट उपलब्ध रहेगा तो काम भी तेज होगा। इससे सारी समस्याएं खत्म हो जाएंगी। इसका दीर्घकालिक परिणाम देखने को मिलेगा।
विज्ञापन


ये जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव मिश्र ने दी। अपने सभागार में रेल बजट के बाद संवाददाताओं से बातचीत में उन्होेंने कहा कि पूर्वोत्तर रेलवे में लोको इलेक्ट्रिक शेड गोरखपुर में बनाने के लिए 65 करोड़ मिला है। छपरा से लखनऊ तक विद्युतीकरण अंतिम चरण में है। उन्होंने बताया कि वाराणसी सिटी को सेटेलाइट स्टेशन बनाने के लिए 18 करोड़, लाल कुआं में कोचिंग डिपो के लिए 9 करोड़, बलिया में कोचिंग लाइन के लिए 10 करोड़ रुपये मिले हैं। सात नई लाइन बिछाने के लिए सर्वे, तीन लाइन बिछाने के कार्य, दो आमान परिवर्तन, तीन रेल दोहरीकरण, दो स्थानों पर तीसरी लाइन बिछाने और नौ रेलखंड पर विद्युतीकरण कार्य के लिए भी बजट मिला है।
विज्ञापन


इसके अलावा 36 रेलवे क्रासिंग पर पुल व सब-वे बनाए जाएंगे। इन सभी कार्यों से ट्रेन चलाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed