फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Navraatri

जयकारे के बीच हुई प्राण-प्रतिष्ठा, खुले पट

Sat, 08 Oct 2016 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sat, 08 Oct 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
Navraatri
असुरन चौक स्थित दुर्गा प्रतिमा। - फोटो : Shivharsh Dwivedi
भोर से ही श्रद्धालुओं की चहल-पहल, मां शेरावाली के गूंजते गीत, कहीं प्रभात फेरी तो कहीं प्रभाती। यह दृश्य था शारदीय नवरात्र की सप्तमी तिथि पर मां दुर्गा की प्रतिमा पंडालों का। दिन भर की तैयारियों का असर शाम को देखने को मिला। वैदिक मंत्रोच्चार और जयकारे के साथ पंडालों में मां की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की गई और आंखों पर लगे पट खोल दिए गए। इसके साथ ही नवरात्र महोत्सव का आगाज हो गया।
विज्ञापन


दुर्गाबाड़ी में सुबह चार बजे संगीतमय प्रभाती अनुष्ठान के साथ षष्ठी पूजा की शुरुआत हुई। दिन भर की तैयारियों के बाद शाम साढ़े तीन बजे सप्तमी तिथि की शुरुआत होते ही वैदिक मंत्र गूंजने लगे और मां की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की प्रक्रिया शुरू हो गई। कालीबाड़ी में सुबह प्रभात फेरी लगाकर पूजा का आह्वान किया गया। उसके बाद मध्य देवी पूजा व चंडी पाठ का आयोजन हुआ। रेलवे बालक इंटर कॉलेज में भी सांस्कृतिक आयोजनों के साथ दुर्गोत्सव की शुरुआत हुई। इस आयोजन का उद्घाटन पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम राजीव मिश्र ने किया। शास्त्री चौक की प्रतिमा का पट मेयर डॉ. सत्या पांडेय ने खोला, जबकि इंदिरा नगर की प्रतिमा का पट यूनिवर्सिटी छात्रसंघ अध्यक्ष अमन यादव की मौजूदगी में पूरे विधि-विधान से खोला गया।
विज्ञापन


असुरन चौक, घोष कंपनी, हजारीपुर, बेतियाहाता, रूस्तमपुर, आजाद नगर, धर्मशाला, रेलवे स्टेशन, बसंतपुर, हांसूपुर, माया बाजार, बौलिया कॉलोनी,  मोहरीपुर, बिछिया कॉलोनी में भी षष्ठी की पूजा के बाद प्रतिमाओं को स्थापित किया गया और देवी प्रतिमाओं की आंखों से पट हटा दिए गए। सप्तमी की सक्रियता शहर के सभी दुर्गा पंडालों में सुबह से ही दिखी। मां शेरावाली के गीत सुबह से शुरू होकर देर रात तक गूंजते रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में बढ़ी स्वचालित मूर्तियों की तादाद

धर्म के मर्मज्ञों का कहना है कि खंडित मूर्तियों की पूजा शुभ नहीं लेकिन प्रतिमाओं को आकर्षक बनाने के लिए आयोजक कोई भी जतन छोड़ नहीं रहे। इसका परिणाम है कि शहर में खंडित स्वचालित मूर्तियों की तादाद तेजी से बढ़ रही है। शहर में करीब एक दर्जन स्वचालित प्रतिमाएं बनाई गई हैं, जिसे देखने के लिए गुरुवार से ही श्रद्घालुओं की भीड़ उमड़ती देखी गई। नसीराबाद, मायाबाजार, खरैया पोखरा असुरन चौक, धर्मशाला, पीपलडाढ़ा कूड़ाघाट, सिंहड़िया की मूर्तियां विशेष आकर्षण का केंद्र हैं। 

गोरखनाथ मंदिर में हुआ पूजन

गोरखनाथ मंदिर में शारदीय नवरात्र में चल रहे दुर्गा पूजन के क्रम में षष्ठी के दिन मां भगवती के कात्यायनी स्वरूप का पूजन विधि विधान से हुआ। शुक्रवार की सुबह अविवाहित देवी-देवताओं का पूजन एवं दुर्गा सप्तशती तथा देवी पुराण के परायण का पाठ महंत आदित्यनाथ और आचार्यगण द्वारा किया गया। इस दौरान मेयर डॉ. सत्या पांडेय, महंत रवींद्र दास, रामजन्म सिंह, लाला अग्रवाल, विशाल सिंह आदि उपस्थित रहे। उधर, दशहरे की तैयारी को लेकर शुक्रवार को मदिर में बैठक हुई, जिसमें कार्यकर्ताओं और मंदिर के कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed