फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   national seminar in sociaology department in gorakhpur university

भूमंडलीकरण से विकृत हो रही भाषा व संस्कृति : प्रो. प्रभाशंकर

Mon, 29 Feb 2016 01:30 AM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 29 Feb 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
national seminar in sociaology department in gorakhpur university
यूनिवर्सिटी के समाजशास्त्र विभाग में आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार के दूसरे दिन विचार विमर्श की रूप रेखा प्रस्तुत की गई और सेमिनार के महत्व पर वक्ताओं ने प्रकाश डाला। शाम को सांस्कृतिक संध्या में विद्यार्थियों ने समूह नृत्य, एकल गीत और नाटक का मंचन कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन


समापन भाषण में एकेडमिक स्टॉफ कालेज के पूर्व चेयरमैन व पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. प्रभाशंकर पांडेय ने कहा कि भूमंडलीकरण की प्रक्रिया मीडिया एवं तकनीकी माध्यम से पूरी दुनिया में फैल रही है। इससे भाषा की प्रकृति बदल रही है और जब भाषा विकृत होती है तो संस्कृति भी विकृति हो जाती है। वर्तमान समाज में पूंजीवादी संस्कृति का बोलबाला है। उन्होंने कहा कि पूंजीवादी संस्कृति में अस्मिता, भावनाओं एवं स्वयं व्यक्ति का अस्तित्व खतरे में है। अध्यक्षता करते हुए अधिष्ठाता कला संकाय प्रो. अशोक कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि इतिहास इस विषय की प्रस्तुति बाद में करेगा लेकिन समाजशास्त्रियों का दायित्व है कि वह समकालीन बदलाव पर चर्चा करें ताकि कमियों को रोका जा सके।
विज्ञापन


इस अवसर पर प्रो. राम प्रकाश, प्रो. वीके श्रीवास्तव, प्रो. कीर्ति पांडेय, डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. संगीता पांडेय, डॉ. शफीक अहमद, डॉ. अनुराग द्विवेदी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed