{"_id":"5d96536d8ebc3e014d6818d2","slug":"national-school-of-drama-open-in-gorakhpur-gorakhpur-city-news-gkp3241695133","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में खुलेगा नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा, 20 सीटों वाले स्कूल को मिल चुकी है सीएम की अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में खुलेगा नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा, 20 सीटों वाले स्कूल को मिल चुकी है सीएम की अनुमति
Fri, 04 Oct 2019 09:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2019 09:26 AM IST
विज्ञापन
पिपराइच में आयोजित सह भोज कार्यक्रम में भाग लेते सदर सांसद रवि किशन व अन्य भाजपा नेता।
नई दिल्ली की तरह ही गोरखपुर में भी नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा खुलेगा। इसका खाका तैयार कराया जा रहा है। सांसद रवि किशन का कहना है कि 20 सीटों वाले स्कूल खोलने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सहमति मिल चुकी है। मुख्यमंत्री ने विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। रिपोर्ट मिलने के बाद ड्रामा स्कूल खोलने की दूसरी औपचारिकता पूरी की जाएगी।
नई दिल्ली और पुणे में नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा की पढ़ाई होती थी। अब पुणे स्थित ड्रामा स्कूल की स्थिति ठीक नहीं है। अब सांसद रवि किशन ने गोरखपुर में नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा खुलवाने की पहल की है। सांसद का कहना है कि यूपी, बिहार और झारखंड में बड़ी प्रतिभाएं हैं।
अब इन्हें मंच देने का काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले से ही ऑडिटोरियम का निर्माण करा रहे हैं। इसके जरिए थियेटर आर्टिस्ट को मंच देने की तैयारी है। स्कूल खुलने के बाद फिल्म व नाट्य जगत के बड़े कलाकार गोरखपुर आएंगे। जो विद्यार्थी पढ़ेंगे, वे ऊंचाइयां छुएंगे। रोजगार की संभावनाएं भी बढ़ेंगी।
विज्ञापन
एयरपोर्ट के बाहर बनेंगे आठ अस्थायी शौचालय
गोरखपुर एयरपोर्ट के बाहर आठ अस्थायी शौचालय बनेंगे। इसमें से दो शौचालय की व्यवस्था रेलवे की तरफ से कराई जा रही है। छह शौचालय नगर निगम की तरफ से दिए जाएंगे। अब एयरपोर्ट के बाहर आने वाले यात्री या फिर उनके परिजनों को दिक्कत नहीं होगी। सांसद रवि किशन ने बताया कि एयरपोर्ट के विस्तार का काम चल रहा है। तीसरे चरण में नए टर्मिनल का निर्माण भी होगा। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए एयरपोर्ट के बाहर शौचालय की व्यवस्था कराई जा रही है।