{"_id":"5c790d12bdec221a37669ddf","slug":"naresh-uttam-says-sp-bsp-alliance-will-win-all-seats-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी की सभी सीटों पर जीतेगा सपा-बसपा गठबंधन : नरेश उत्तम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी की सभी सीटों पर जीतेगा सपा-बसपा गठबंधन : नरेश उत्तम
Fri, 01 Mar 2019 04:14 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: राजेश सैनी
Updated Fri, 01 Mar 2019 04:14 PM IST
विज्ञापन
खलीलाबाद में सपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने शुक्रवार को खलीलाबाद में अपने स्वागत के दौरान प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों पर सपा-बसपा गठबंधन की जीत का दावा किया। प्रदेश अध्य्क्ष लखनऊ जाते वक्त कुछ देर खलीलाबाद में रुके थे।
विज्ञापन
गठबंधन को अखिलेश यादव के राजनैतिक कौशल की देन बताते हुए नरेश उत्तम ने कहा कि यूपी में अराजकता का माहौल है। लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। सरकार नई योजनाओं की जगह नाम बदलने में लगी है। भाजपा नेता थाना चला रहे हैं और खनन माफियाओं को सत्ताधारी दल के लोग ही खुला संरक्षण दे रहे हैं।
विज्ञापन
सपा और बसपा कार्यकर्ता एकजुट होकर यूपी से भाजपा को साफ कर देंगे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गौहर अली, पूर्व जिला अध्यक्ष लोरिक यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष यादव, रमेश यादव, राम दरश यादव, अवधेश यादव, श्याम जी विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन