फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Name of 21 roads and park will changed

21 सड़कों और पार्कों को मिलेगा नया नाम

Sat, 20 Aug 2016 08:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर। Updated Sat, 20 Aug 2016 08:27 PM IST
विज्ञापन
Name of 21 roads and park will changed
नगर न‌िगम
नगर निगम की नामकरण समिति की बैठक में शहर के 21 सड़कों, चौराहों और पार्कों के नामकरण को स्वीकृति प्रदान की गई। निगम के उपाध्यक्ष मनु जायसवाल की अध्यक्षता मेें आयोजित बैठक में इसका निर्णय लिया गया। नगर निगम कार्यकारिणी से स्वीकृति मिलने के बाद नया नाम मिल जाएगा।
विज्ञापन

इनका बदलेगा नाम

0 वार्ड 32 पुर्दिलपुर स्थित गोलघर काली मंदिर के बगल से तिरुपति मार्केट तक की सड़क- स्व. चंद्रभूषण जायसवाल उर्फ रामबाबू मार्ग
0 वार्ड 58 में घोष कंपनी से शिखा इंटरप्राइजेज से अयोध्या प्रसाद श्रीवास्तव तक की गली स्व. जयशंकर पांडेय मार्ग
0 वार्ड 58 अलहदादपुर में काशी मिष्ठान भंडार से बृजेश ठाकुर के मकान के पीछे तक की गली स्व. बृजेश विक्रम सिंह
0 वार्ड 42 सिविल लाइंस प्रथम में राजनारायण चौक से सिविल लाइंस चौराहा तक की सड़क स्व. जेएन जसवल मार्ग
0 वार्ड 42 तोपखाना चौराहे का नाम- स्व. कल्पनाथ राय चौराहा
0 वार्ड 34 में महाराणा प्रताप मूर्ति से सिंचाई विभाग डाक बंगला तक की सड़क - स्व. सुदामा सिंह मार्ग
0 वार्ड 20 झरना टोला में यादव बिल्डिंग मैटेरियल से कोमल गौड़ तक की सड़क स्वामी नाथ गुप्ता मार्ग
0 वार्ड 20 टीचर्स कॉलोनी की मुख्य सड़क रामप्रताप लाल श्रीवास्तव मार्ग
0 वार्ड 3/ 22 स्थित अकोलवा चौक डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक


इनके अलावा वार्ड 9, 27, 62, 1, 26 20 और 64 में कुछ सड़कों, चौराहों और पार्कों को नया नाम दिया गया। बैठक में मनोज सिंह, रमेश प्रताप गुप्ता, धर्मदेव चौहान, अजय राय, ऋषि मोहन वर्मा, राजेश कुमार, चंद्रभान प्रजापति, चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव के अलावा पार्षद प्रतिनिधि अजीत कुमार आदि मौजूद थे।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed