{"_id":"978ee3bc985a93aecb86801f5bc6f504","slug":"nagar-park-established-in-75-acre-area-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"75 एकड़ में बनेगा नगर पार्क ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
75 एकड़ में बनेगा नगर पार्क
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बढ़ते प्रदूषण के बीच लोगों को राहत भरी एक जगह देने की शुरुआत वन विभाग ने की है। केंद्र सरकार की नगर वन योजना के तहत रजही इलाके में 75 एकड़ जमीन पर नगर पार्क बनाया जाना है। हरियाली के अलावा सुगंधित फूलों से पार्क को संवारा जाएगा। साइकिल ट्रैक, बच्चों के लिए झूले व बैठने का भी इंतजाम होगा। पार्क का निर्माण दो साल में पूरा कर लेना है। शनिवार को रजही इलाके में वन विभाग की 75 एकड़ जमीन के सीमांकन का कार्य पूरा कर लिया गया है।
केंद्र सरकार की नगर वन उद्यान योजना के तहत शहरी इलाके में नगर पार्क बनाए जाने की योजना है। प्रदेश सरकार के सहयोग से इस योजना पर कार्य शुरू हो गया है। सीमांकन करने के साथ ही प्रदेश सरकार को प्रोजेक्ट भेज दिया गया है। धन अवमुक्त होने के साथ ही युद्ध स्तर पर कार्य शुरू हो जाएगा। विभागीय अफसरों की माने तो अगले महीने से इस पर काम शुरू हो जाएगा और इसे दो साल में बनाकर तैयार कर लेना है।
इस योजना में देश के 200 शहरों का चयन किया गया है, जिसमें गोरखपुर भी शामिल है। योजना को मूर्तरूप देने के लिए कम से कम 20 हेक्टेयर जमीन जरूरी है। अधिकतम जमीन की सीमा 200 हेक्टेयर रखी गई हैं। नगर निगम क्षेत्र में वन विभाग के पास 75 एकड़ जमीन है जिसका सीमांकन कर लिया गया है। जगदीशपुर प्रतिनिधि के मुताबिक फारेस्ट रेंजर शैलेंद्र चतुर्वेदी, डिप्टी रेंजर इम्तियाज, वर रक्षक जितेंद्र, वन दरोगा अजीत सिंह आदि ने मौके पर सीमांकन का कार्य पूरा कर लिया है।
विज्ञापन
ये सुविधाएं होगी
वाकिंग फुटपाथ
400 मीटर का साइकिल ट्रैक
बैठने के लिए कुर्सियां
बच्चों के लिए झूले
मत्स्य पालन के लिए तालाब
पेयजल की व्यवस्था
केंद्र सरकार की योजना के तहत प्रदूषण से राहत देने के लिए लोगों को एक सुंदर जगह बनाकर दिया जाना है। रजही में वन विभाग की जमीन पर सीमांकन किया गया है। जल्द ही इस पर काम शुरू हो जाएगा। दो साल में इसे बनाकर तैयार कर लेना है।
-डॉ. जनार्दन, डीएफओ