फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Nagar Nigam will do survey of road

नगर निगम कल से करेगा रोड कटिंग सर्वे 

Sun, 05 Mar 2017 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sun, 05 Mar 2017 02:15 AM IST
विज्ञापन
Nagar Nigam will do survey of road
नगर न‌िगम। - फोटो : Amar Ujala
नगर निगम शहर में जल निगम की ओर से की गई रोड कटिंग का सर्वे सोमवार से शुरू करवाएगा। इसके लिए नगर निगम के अभियंता विभाग के एक्सईएन को लिखित आदेश जारी किया जा चुका है। एक्सईएन अपनी टीम को लेकर सोमवार को शहर में सर्वे शुरू कर देंगे। रिपोर्ट तैयार होने के बाद नगर निगम के मुख्य अभियंता की ओर से अनुमानित खर्च बनाकर जल निगम से रुपये वसूलने के लिए डिमांड भेजी जाएगी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि जल निगम की ओर से शहर के डेढ़ दर्जन हिस्सों में पीने के पानी के लिए पाइप बिछाई जा रही है। इसके चलते शहर के अलग-अलग हिस्सों में रोड कटिंग का काम किया गया है, लेकिन बिछिया में अनुमति लिए बिना रोड कटिंग का मामला उजागर होने के बाद मेयर के हस्तक्षेप पर नगर आयुक्त ने जांच के आदेश दिए थे। इसी कड़ी में नगर निगम ने शहर में जहां-जहां रोड कटिंग का काम किया गया है, उसका सर्वे करवाने के लिए एक्सईएन को निर्देश दे दिए है। सर्वे कल से शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

 
नगर निगम के मुख्य अभियंता सुरेश चंद्र के मुताबिक एक्सईएन को अपनी पूरी टीम को साथ लेकर शहर के खुदाई किए हिस्सों में कितनी लंबी और चौड़ी सड़क काटी गई है, सारा खाका तैयार करने के लिए कहा गया है। टीम की ओर से जो भी रिपोर्ट मिलेगी उसके मुताबिक खर्च बनाया जाएगा। फिर उसके आधार पर जल निगम को रुपये की डिमांड भेजी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed