{"_id":"586e5c684f1c1b1c7e15a8ec","slug":"nagar-nigam-take-some-decision-for-clean-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता के प्रति जागरूक करेेंगे ‘स्वच्छताग्राही’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता के प्रति जागरूक करेेंगे ‘स्वच्छताग्राही’
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Fri, 06 Jan 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
स्वच्छ शहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए प्रत्येक वार्ड में 2-2 स्वच्छताग्राही नियुक्त किए जाएंगे। बृहस्पतिवार को मेयर डॉ. सत्या पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया।
शहर के स्वच्छता के पैमाने पर खरा उतारने के लिए नगर निगम सदन हाल में नागरिक सुरक्षा कोर एवं भूतपूर्व इंजीनियरों के साथ नगर निगम के अधिकारियों और स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के अधिकारियों की बैठक हुई। इस मौके पर कहा गया कि शहर तभी स्वच्छ होगा, जब यहां की 55 प्रतिशत लोग स्वच्छता के प्रति जागरूक हो जाएं। ऐसे में ये स्वच्छताग्राही घर-घर जाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करेंगे। लोगों को कूड़ेदान में कूड़ा फेंकने, सड़क पर कूड़ा नहीं फेंकने, सफाई कर्मियों के जाने से बाद कूड़ा नहीं फेंकने का आह्वान किया जाएगा। स्वच्छताग्राही लोगों को इन बातों का संदेश देंगे। सभी स्वच्छताग्राही को नगर निगम द्वारा एक परिचय पत्र दिया जाएगा।
नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सतीश कुमार सिंह ने कहा कि बीच बीच में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी उनका सहयोग करेंगे। इस दौरान मेयर डॉ. सत्या पांडेय, एनएसए डॉ. एसके सिंह, गौतम गुप्ता, पीएन गुप्ता, केएम लाल श्रीवास्तव, विजय प्रकाश श्रीवास्तव, सुभाष चन्द श्रीवास्तव, मनोज कुमार, राजाराम यादव, राजेश कुमार कुशवाहा, ओम प्रकाश गुप्ता, योगेश बल्लभ, डॉ. मनोज कुमार मिश्रा, दिनेश चंद्र गुप्ता, वृृंदावन गुप्ता, गुफ रान भट्ट, विजय कुमार श्रीवास्तव, अनुराग मित्तल, मनीष कुमार सिन्हा, संजय कुमार श्रीवास्तव, अजय प्रताप सिंह अन्य लोग उपस्थित रहे।