फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   nagar nigam save 50 crore rupee upto ends of financial year

50 करोड़ रुपये खर्च नहीं कर पाएगा नगर निगम

Sun, 14 Feb 2016 08:07 PM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 14 Feb 2016 08:07 PM IST
विज्ञापन
nagar nigam save 50 crore rupee upto ends of financial year
शहर मे समस्याएं बेशुमार हैं। कई योजनाएं अभी शुरू की जानी हैं, तो कई पहले स्वीकृत हो चुके हैं। लेकिन नगर निगम फंड होने के बावजूद इनका निर्माण कार्य नहीं करा सका है। वित्तीय वर्ष पूरा होने के बावजूद नगर निगम के पास करीब 50 करोड़ रुपये बच जाएंगे।
विज्ञापन


जनप्रिय विहार वार्ड में 19 लाख रुपये की लागत से सड़क और नाली का निर्माण होना है। कार्यकारिणी ने तकरीबन एक साल पहले इसके लिए स्वीकृति भी दे दी है। इसी वार्ड के हड़हवा फाटक मोहल्ले में जलभराव की समस्या दूर करने के लिए तकरीबन 9.5 लाख रुपये की लागत से नाला निर्माण करना था। नगर आयुक्त ने अवस्थापना निधि से इन समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया था। लेकिन निधि में फंड होने के बावजूद ये निर्माण कार्य नहीं कराए गए। शहर के कई इलाकों में ऐसी ही स्थिति है, लेकिन राज्य सरकार से मिलने वाले फंड में अभी 50 करोड़ रुपये होने के बावजूद निर्माण कार्य नहीं कराया गया। नगर निगम के लेखाधिकारी बृजेश सिंह ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में नगर निगम को राज्य सरकार से विभिन्न मद में तकरीबन 175 करोड़ रुपये मिले हैं। इनमें से अभी तकरीबन 50 करोड़ रुपये बचे हुए हैं।
विज्ञापन


यहां से नगर निगम को मिला है फंड
  • 13वें वित्त आयोग से - 30 करोड़ रुपये
  • अवस्थापना निधि से- 5 करोड़
  • यूआईडीएसएसएमटी- 10 करोड़ रुपये
  • अन्य से- 5 करोड़ रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed