फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Nagar Nigam removed encoaches on the way of Gorakhnath Temple

योगी के रास्ते से हटाया अतिक्रमण

Thu, 23 Mar 2017 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Thu, 23 Mar 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
Nagar Nigam removed encoaches on the way of Gorakhnath Temple
गोरखनाथ मंदिर के पास बुधवार को अ‌तिक्रमण हटाया गया। - फोटो : Amar Ujala
नगर निगम ने बुधवार को गोरखनाथ मंदिर जाने वाले रास्तों से अतिक्रमण हटाए। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के 25 मार्च को गोरखपुर आगमन की तैयारियों को देखते हुए यह कार्रवाई की गई। कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री इसी रास्ते से होकर मंदिर जाएंगे। कार्रवाई के दौरान नगर निगम ने जेसीबी चलाकर एक दर्जन से ज्यादा गुमटियां तोड़ डालीं, जबकि आधा दर्जन ट्रक सामान सीज कर लिया। नगर आयुक्त बीएन सिंह के नेतृत्व में चली कार्रवाई के दौरान दुकानदारों ने टीम को रोकने का प्रयास भी किया, लेकिन पुलिस बल की मौजूदगी और उनकी सख्ती के कारण सभी पीछे हट गए।
विज्ञापन


गोरखनाथ मंदिर के गेट के सामने कुछ दुकानदारों ने टेंट, बांस और टिन शेड लगाकर दुकानों को आगे बढ़ा लिया था। टीम ने इन सभी को ध्वस्त कर दिया। अतिक्रमण रोधी टीम को देखकर दुकानदारों में अफरातफरी मच गई। कार्रवाई देख कुछ ने खुद ही सामान अंदर रखने शुरू कर दिए। टीम यहां से धर्मशाला, पुलिस लाइंस, कार्मल रोड, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड तक कार्रवाई को अंजाम देती गई। कार्मल रोड पर वाटर पंप की दीवार से सटाकर ढाबा चलाया जा रहा था, उसे भी जेसीबी ने मलबे में तब्दील कर दिया। नगर आयुक्त ने दुकानदारों को दोबारा अतिक्रमण करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन


दुकानदारों ने जताया रोष
दुकानदार रीना, संदीप, गोहूराम का कहना था कि उन्हें सड़क पर ला दिया गया। ये दुकानें ही उनकी रोजी रोटी का साधन थीं। नगर निगम कार्रवाई से पहले उनकी रोजी रोटी का इंतजाम करता तो कोई परेशानी नहीं थी। लेकिन उन्हें सामान समेटने का समय ही नहीं दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed