फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Nagar Nigam officer does not want to partricipate in board meeting

अधिकारियों ने बैठक से दूर रहने की इजाजत मांगी

Tue, 12 Jan 2016 08:43 PM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 12 Jan 2016 08:43 PM IST
विज्ञापन
नगर निगम के अधिकारियों ने नगर आयुक्त को पत्र लिखकर बोर्ड की बैठकों से स्वयं को मुक्त रखने की मांग की है। इन अधिकारियों ने पिछली बैठकों का हवाला देते हुए पत्र में लिखा है कि पार्षदों की बदसलूकी के कारण निगम के अधिकारी बैठक में हिस्सा लेने में असहज महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन


बुधवार को नगर निगम बोर्ड की बैठक होनी है। इसमें कार्यकारिणी के रिक्त हुए छह सदस्यों का चुनाव होना है, लेकिन पार्षदों के दुर्व्यवहार के कारण नगर निगम के अधिकारी बैठक में हिस्सा नहीं लेना चाहते। इससे बैठक में अड़चन आने की आशंका बन गई है। इस बाबत सभी अधिकारियों ने नगर आयुक्त को पत्र लिखकर कहा है कि पार्षदों के दुर्व्यवहार के चलते पिछली कई बैठकों में अप्रिय स्थिति पैदा हुई है।
विज्ञापन


इन स्थितियों को देखते हुए आगामी बैठकों में अप्रिय घटना से इंकार नहीं किया जा सकता है, जबकि पार्षदों की उपस्थिति आवश्यक है। अधिकारियों ने नगर आयुक्त से मांग की है कि इन स्थितियों को देखते हुए सभी विभागाध्यक्षों और अधिकारियों को सदन की बैठकों से मुक्त रखा जाए। सदन में जो भी निर्णय लिया जाएगा, अधिकारी उसका अनुपालन सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन अधिकारियों ने हस्ताक्षर पत्र पर किया

महाप्रबंधक जल, मुख्य अभियंता, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी, मुख्य नगर लेखा परीक्षक, मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी, लेखाधिकारी, सहायक नगर आयुक्त, सहायक लेखाधिकारी, सहायक अभियंता जल, सहायक अभियंता निर्माण (3)।

अधिकारियों ने इस संबंध में पत्र दिया है। चुनाव कराना जरूरी है। लिहाजा उनसे बात की जाएगी। अधिकारियों की सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था कराई जाएगी। पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।

-राजेश कुमार त्यागी, नगर आयुक्त

मैदान में सपा के चार और भाजपा के तीन प्रत्याशी
वैसे तो नगर निगम कार्यकारिणी के छह पद रिक्त हुए हैं, लेकिन सात पार्षदों ने दावेदारी पेश कर दी है। आशंका जताई जा रही है कि क्रॉस वोटिंग से ही एक प्रत्याशी का चुनाव होगा। इस चुनाव के लिए भाजपा ने धर्मदेव चौहान, विजय लक्ष्मी शुक्ला और रमेश प्रताप गुप्ता को प्रत्याशी बनाया है। वहीं समाजवादी पार्टी ने संजय यादव, चंद्रभान प्रजापति, मनोज सिंह और अमीरुद्दीन अंसारी को प्रत्याशी बनाया है। नगर निगम में सपा के 35 और भाजपा के 28 पार्षद हैं। दो पार्षद कांग्रेस के और अन्य पांच निर्दल हैं। संख्या बल के लिहाज से सपा के कम से कम तीन प्रत्याशियों का चुना जाना तय है। अगर निर्दल कुछ पार्षदों का समर्थन मिल जाता है तो सपा चार सीटों पर कब्जा जमा लेगी। वहीं भाजपा के दो प्रत्याशियों की जीत तो तय है। तीसरे प्रत्याशियों को जिताने के लिए कांग्रेस और निर्दल पार्षदों का समर्थन हासिल करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed