{"_id":"574733db4f1c1b2f2d69212e","slug":"nagar-nigam-gorakhpur-complain","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरीक्षण में गायब मिले छह सफाई कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरीक्षण में गायब मिले छह सफाई कर्मचारी
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Updated Thu, 26 May 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वार्ड नंबर 40 के कई मोहल्ले का नगर आयुक्त बीएन सिंह ने बृहस्पतिवार को निरीक्षण किया। सिद्धार्थपुरम कॉलोनी में गंदगी मिलने पर वह काफी नाराज हुए। इस दौरान ड्यूटी से गायब छह सफाई कर्मचारियों का वेतन काटने का आदेश दिया।
वार्ड नंबर 40 के सिद्धार्थपुरम, रूस्तमपुर, चिलमापुर आदि मोहल्ले के लोगों ने सफाई न होने की शिकायत नगर आयुक्त से की थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए बृहस्पतिवार की सुबह नगर आयुक्त बीएन सिंह मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक पीएन गुप्ता के साथ निरीक्षण करने पहुंच गए। इस दौरान कई जगह गंदगी मिलने और नालियों की सफाई न होने पर वह नाराज हो गए।
उन्होंने सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लिस्ट चेक किया तो छह सफाई कर्मचारी अनुपस्थित मिले। नगर आयुक्त ने तत्काल सुपरवाइजर को तलब किया और गैरहाजिर सफाई कर्मचारियों का वेतन काटने का निर्देश दिया। इस बाबत नगर आयुक्त बीएन सिंह ने बताया कि शहर में सफाई को लेकर सख्त निर्देश दिए गए हैं। ड्यूटी के समय अगर कोई सफाई कर्मचारी अनुपस्थित मिलता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होेंने कहा कि व्यवस्था नहीं सुधरी तो सफाई निरीक्षक और संबंधित ठेकेदार के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।