{"_id":"3ed9d62895c18882a4591e82ce88835e","slug":"nagar-aayukt-moniter-fogging-regularly-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियमित फॉगिंग की नगर आयुक्त करेंगे मॉनीटरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियमित फॉगिंग की नगर आयुक्त करेंगे मॉनीटरिंग
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2016 08:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब शहर में बेहतर ढंग से फॉगिंग हो सकेगी। क्योंकि मॉनीटरिंग का जिम्मा नगर आयुक्त और आला अधिकारी संभालेंगे। शनिवार से इसकी शुरुआत हो गई है।
मौसम में बदलाव के साथ ही मच्छरों का प्रकोप बढ़ने लगा है। नगर निगम ने भी हरेक दिन चार वार्डों में फॉगिंग की व्यवस्था शुरू की है। नगर आयुक्त की ओर से की जारी की गई नई व्यवस्था की वजह से बेहतर ढंग से फॉगिंग की उम्मीद बनी हुई है, क्योंकि अक्सर फॉगिंग करने वाले कर्मचारियों के काम में लापरवाही बरतने की शिकायत रहती है। इस व्यवस्था के तहत जिन वार्डों में फॉगिंग होगी, वहां सुपरवाइजर खुद ही खड़े रहकर फॉगिंग कराएंगे और इसकी रिपोर्ट नगर आयुक्त को सौंपेगे। हालांकि, इन सुपरवाइजरों की मॉनीटरिंग की जिम्मेदारी न सिर्फ नगर आयुक्त राजेश कुमार त्यागी ने खुद संभाल ली है, बल्कि हरेक दिन निगम के अधिकारियों को इस जिम्मा सौंप दिया है। उन्होंने बताया कि अब प्रत्येक दिन इसकी रिपोर्ट आने के बाद व्यवस्था में सुधार की उम्मीद है।
ये अधिकारी करेंगे निरीक्षण
दिन ---- अधिकारी
शनिवार - नगर आयुक्त
रविवार - मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी
सोमवार - लेखाधिकारी
मंगलवार - मुख्य नगर लेखा परीक्षक
बुधवार - मुख्य अभियंता
बृहस्पतिवार - जीएम, जलकल
शुक्रवार - सहायक नगर आयुक्त
फॉगिंग के साथ एंटी लार्वा का भी होगा छिड़काव
नगर आयुक्त राजेश कुमार त्यागी ने बताया कि सोमवार से फॉगिंग के साथ एंटी लार्वा का भी छिड़काव किया जाएगा। साथ ही उन्होंने बताया कि मच्छरों पर नियंत्रण के लिए शनिवार को दो स्थानों पर गप्पी मछली भी डाली गई है।