{"_id":"5942a4f94f1c1b14798b46b0","slug":"muslim-women-reached-to-yogi-darbaar","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी दरबार पहुंचीं मुस्लिम महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी दरबार पहुंचीं मुस्लिम महिलाएं
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Fri, 16 Jun 2017 02:34 AM IST
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योगी दरबार (गोरखनाथ मंदिर) में गुरुवार को दो मुस्लिम महिलाएं पहुंचीं और न्याय की गुहार लगाई। एक महिला के पति ने तलाक भी नहीं दिया और दूसरी शादी कर ली है। दूसरी महिला के मामले में पति ने शादी के तीन महीने बाद ही तलाक दे दिया। इन सबको मुख्यमंत्री ने राहत दिलाने का भरोसा दिलाया है।
गोरखपुर के पिपराइच थाना क्षेत्र के करमैनी निवासी सूफिया की शादी 2014 में सलामुद्दीन से हुई थी। गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री से शिकायत करने आई सूफिया ने बताया कि पति का संबंध किसी दूसरी महिला से था। इस नाते उसने शादी के तीन महीने बाद ही दूरी बनानी शुरू कर दी। मजबूरी में माता-पिता के घर लौटना पड़ा। सूफिया का एक बच्चा भी है। अब पति से किसी प्रकार का सहयोग नहीं मिल रहा। बड़ी मुश्किल से बच्चे को पाल रही है।
वहीं, महराजगंज जिले के श्याम देउरवा थाना क्षेत्र के छपिया गांव निवासी जासरुन की शादी 12 साल पहले महराजगंज कोतवाली के कीर्ति पिपरा गांव निवासी फारूख के साथ हुई थी। शुरू में सब कुछ ठीक चला और तीन बच्चे भी हो गए। इसके बाद फारूख प्रताड़ित करने लगा। वह चाहता था कि बच्चों सहित घर छोड़ दे। जब ऐसा नहीं किया तो दूसरी महिला के साथ रहने लगा। अब माता-पिता की मदद से बच्चों को पाल रही है।