फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Muskan jyoti take 11 lakhs for salery by nagar nigam

मुस्कान ज्योति ने केवल वेतन के ही ले लिए 11 लाख

Tue, 08 Nov 2016 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Tue, 08 Nov 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
Muskan jyoti  take 11 lakhs for salery by nagar nigam
नगर ‌न‌िगम
शहर के कूड़ा प्रबंधन के मामले नगर निगम को अब तक लाखों रुपये का नुकसान हो चुका है। एपीआर कंपनी सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के नाम पर करोड़ रुपये से ज्यादा ठग चुकी है। वहीं मुस्कान ज्योति 20 लाख रुपये से ज्यादा ऐंठ चुकी है। हालांकि एक तरह से देखा जाए तो मुस्कान ज्योति से करार करने के दौरान ही नगर निगम ने कई तरह की अनदेखी की है।
विज्ञापन


संस्था ने वेतन संबंधी जो स्ट्रक्चर नगर निगम को दिया था, उसके आधार पर संस्था की ओर से नियुक्त कर्मचारियों को ही नगर निगम अब तक 11 लाख रुपये दे चुका है। इसमें मुस्कान ज्योति संस्था के प्रोपराइटर को ही वेतन के मद में तकरीबन तीन लाख रुपये से ज्यादा दिए जा चुके हैं। साथ ही प्रोजेक्ट के विजिट के नाम पर ही प्रोपराइटर ने एक लाख रुपये तक लिए हैं। प्रोपराइटर मेवालाल का कहना है कि हमने जो भी वेतन लिया है वह निगम से करार के मुताबिक है। अन्य स्थानों पर तो हम एक्सपर्ट के तौर पर तीन लाख रुपये तक लेते हैं। वहीं नगर आयुक्त बीएन सिंह का कहना है कि संस्था ने निगम को कई मामलों में झांसे में रखा है। संस्था के खिलाफ शासन में रिपोर्ट की जा चुकी है। 
विज्ञापन

कुछ यूं लिया वेतन 

- प्रोजेक्ट मैनेजर विजिट- 1,00,000
- प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर- 2,09,999
- असिस्टेंट प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर- 25000
- एरिया सुपरवाइजर- 82,500
- कम्यूनिटी सुपरवाइजर- 2,58,960
- इसके अतिरिक्त कुछ अन्य मदों में भी रकम ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed