फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   murder in gorakhpur

प्रेमिका के घर में आईआईटी छात्र की गला दबाकर हत्या

Sun, 13 Oct 2019 09:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2019 09:00 PM IST
विज्ञापन
murder in gorakhpur
गीडा में हत्या किए गए छात्र अवनीश की फाइल फोटो।
प्रेमिका के घर में आईटीआई छात्र की गला दबाकर हत्या
विज्ञापन

पिपरौली (गोरखपुर)। गीडा इलाके के गुरौली बुजुर्ग गांव में प्रेमिका के घर में पकड़े गए आईटीआई छात्र अवनीश (22) की गला दबाकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि हत्या के बाद शव को टीनशेड के एंगल में फंदे से लटकाकर आत्महत्या दर्शाने की कोशिश की गई। रविवार की सुबह गांव वालों के जुटने पर प्रेमिका के घरवालों ने आत्महत्या की बात बताई। लेकिन, पड़ोसियों के सवाल उठाने से परिवार वाले डरकर घर छोड़ फरार हो गए। पुलिस ने मृतक की मां अमरावती की तहरीर पर जयराम प्रसाद, उनकी बेटी बबी, मंजू, बेटे राजकुमार और पत्नी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक गुरौली गांव निवासी गौरीशंकर का बेटा अवनीश बीएससी के बाद गीडा स्थित एक प्राइवेट कॉलेज से आईटीआई कर रहा था। उसका गांव की ही एक लड़की से प्रेम संबंध हो गया था। अक्सर वह उससे मिलने जाया करता था। इसे लेकर कई बार लड़की के घरवालों ने आपत्ति भी जताई थी। थाने में दर्ज केस के मुताबिक 12 अक्तूबर की रात अवनीश जयराम के घर जा पहुंचा।
विज्ञापन

अगले दिन रविवार को सुबह उसी घर में अवनीश की लटकती लाश मिली। इसकी जानकारी गांव में आग की तरफ फैल गई। मौके पर घरवालों के अलावा गांव वाले भी एकत्र हो गए। दबी जुबान सभी प्रेम प्रसंग का मामले में हत्या किए जाने की चर्चा करने लगे। प्रेमिका के पड़ोसियों का कहना था कि कोई युवक किसी के घर आकर आत्महत्या नहीं करेगा। बाद में अवनीश की मां ने भी हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दे दी। सूचना पर सीओ कैंपियरगंज दिनेश सिंह, गीडा थानेदार दिलीप सिंह मौके पर पहुंच गए। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर हत्या का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवनीश की जेब से सुसाइड नोट मिला
अवनीश निषाद की जेब से पुलिस ने एक सुसाइड नोट बरामद किया है। हालांकि उसके घरवाले नोट की राइटिंग अवनीश का होने से इंकार कर रहे हैं। हालांकि पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से वजह स्पष्ट हो जाएगी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
दिनेश सिंह, सीओ कैंपियरगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed