{"_id":"5d8bcb808ebc3e93bb4c641e","slug":"murder-in-gorakhpur-gorakhpur-city-news-gkp3231159166","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलरिहा में राजमिस्त्री की गला दबाकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलरिहा में राजमिस्त्री की गला दबाकर हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुलरिहा में राजमिस्त्री की गला दबाकर हत्या
भटहट/मेडिकल कॉलेज। गुलरिहा इलाके के जंगल संखनी गांव के काशीपुर टोला में राजेश निषाद (23) की हत्या हो गई। घरवाले राजेश की मौत छत से गिरने से बताकर अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे थे। इसकी सूचना किसी ग्रामीण ने पुलिस को दे दी। शव के पोस्टमार्टम में मौत की वजह गला दबाया जाना सामने आया है। राजेश के सिर और गले पर भी चोट के निशान मिले हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम को राजेश की मौत होने के बाद शव को घर में ही छिपाकर रखा गया था। बुधवार की सुबह अंत्येष्टि की तैयारी की जा रही थी जब किसी ने पुलिस को सूचना दी। राजेश के पिता सुभाष ने दो शादियां की हैं। राजेश पहली पत्नी का बेटा था। चर्चा है कि मंगलवार की शाम को पिता ने ही बड़े पुत्र और बहू के साथ मिलकर उसकी पिटाई की थी जिससे मौत हुई है। वहीं सुभाष निषाद का कहना है कि राजेश छत पर टहल रहा था, इसी दौरान मिर्गी आने से नीचे गिर गया और मौत हो गई। राजेश राजमिस्त्री का काम करते थे। गुलरिहा इंस्पेक्टर मनोज कुमार राय ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।