{"_id":"5d1bc0398ebc3e3c9d00f041","slug":"murder-in-gorakhpur-gorakhpur-city-news-gkp3124464111","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः नहीं चाहता था पुराना विवाद सुलझाना, सिर कीचड़ में धंसा कर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः नहीं चाहता था पुराना विवाद सुलझाना, सिर कीचड़ में धंसा कर की हत्या
विज्ञापन
मृतक शुकुल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिवारीपुर इलाके के हार्वर्ड बंधा पर शीतला माता मंदिर के पास पल्लेदार शुकुल निषाद (35) के सिर को कीचड़ में धंसा कर बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि उसका मुस्लिम परिवार से पुराना विवाद है और उसी मुकदमे में सुलह करने की धमकी दी जा रही थी। सुलह से इंकार करने पर ही हत्या की गई है। दो संप्रदायों के बीच का मामला होने की वजह से इलाके में तनाव फैल गया। एहतियातन क्षेत्र में भारी फोर्स तैनात कर दी गई है। मृतक की पत्?नी गोमती देवी की तहरीर पर पुलिस ने नाजिर और उसके तीन बेटों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो बेटों को गिरफ्तार कर लिया है।
बहरामपुर निवासी शुकुल निषाद पल्लेदारी का काम करता था। शुकुल रोजाना शाम को पांच से छह बजे के बीच घर आ जाता था। मंगलवार की शाम घर ना आने पर परिवार वाले परेशान हो गए और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस के साथ ही परिवार वाले भी उसकी तलाश में लग गए। इसी दौरान रात लगभग 11.30 बजे हार्वर्ड बंधा के पास कीचड़ में सिर के बल धंसे युवक की जानकारी मिली। परिवार के लोग पुलिस के साथ पहुंचे। पुलिस ने युवक को बाहर निकाला तो उसकी मौत हो चुकी थी। घर वालों ने उसकी पहचान शुकुल निषाद के रूप में कर दी। जानकारी आग की तरह फैल गई, जिससे दोनों ही पक्ष के लोग जुट गए। मामला सांप्रदायिक रंग ना ले ले, इसे देखते हुए भारी फोर्स मौके पर भेज दी गई। शुरुआती जांच में 10 दिन पहले खेत मे भैंस जाने को लेकर मारपीट की बात सामने आई है।