{"_id":"571139a54f1c1b1e114a6e92","slug":"mumbai-gorakhpur-superfast-ac-fail","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई-गोरखपुर सुपरफास्ट का एसी फेल, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंबई-गोरखपुर सुपरफास्ट का एसी फेल, हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sat, 16 Apr 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकमान्य तिलक टर्मिनस से गोरखपुर आने वाली (125420 सुपरफास्ट एक्सप्रेस के एसी कोच में फाल्ट आ जाने से कूलिंग बंद हो गई। गर्मी में यात्री उबल गए। यात्रियों ने झांसी से लेकर गोंडा स्टेशन तक हंगामा किया लेकिन एसी ठीक नहीं हो सका।
यात्रियों के हंगामे को देखते हुए कोच कंडक्टर ने अधिकारियों को सूचना दी। अधिकारियों के समझाने के बाद यात्री माने और लखनऊ से गोरखपुर तक लगने वाला एसी का किराया 17 यात्रियों को वापस किया गया।
रेलवे सूत्रों के मुताबिक एसी 3 कोच का एसी झांसी स्टेशन के पहले ही खराब हो गया। यात्रियों ने झांसी से लेकर गोंडा स्टेशन तक हंगामा किया। झांसी में यात्रियों के हंगामे के कारण फाल्ट को ठीक करने की कोशिश की गई लेकिन एसी नहीं बन सका।
विज्ञापन
कानपुर से आगे बढ़ने पर भी जब कोई राहत नहीं मिली तो यात्री फिर हंगामा करने लगे। यात्रियों के हंगामे को देखते हुए लखनऊ में एसी ठीक करने का प्रयास किया गया लेकिन कामयाबी नहीं मिली। विरोध कर रहे यात्रियों ने कोच कंडक्टर पर लगातार किराया वापसी का दबाव बनाया। गोंडा में कोच कंडक्टर ने इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी।
गोंडा स्टेशन पर यात्री प्लेटफार्म पर उतर गए और ट्रेन को आगे नहीं बढ़ाने की मांग करने लगे। इसके बाद कंट्रोल रूम पर सूचना प्रसारित की गई। अधिकारियों ने आकर समझाया कि एसी को यात्रा के दौरान ठीक कर पाना मुमकिन नहीं है आपका किराया वापस कराया जाएगा। गोरखपुर ट्रेन के पहुंचने पर 17 यात्रियों को एसी का किराया वापस किया गया।