फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   MRI at 2500 rupees in medical college

एमआरआई को देने होंगे 2500 रुपये

Sat, 25 Jun 2016 08:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sat, 25 Jun 2016 08:43 PM IST
विज्ञापन
MRI at 2500 rupees in medical college
मेडिकल कॉलेज
मेडिकल कॉलेज में एमआरआई के लिए 2500 रुपये देने होंगे। शासन ने कॉलेज प्रशासन के प्रस्ताव पर पर सहमति देते हुए शुल्क निर्धारित कर दिया है। बीपीएल कार्ड धारक और गरीबों को यह सुविधा मुफ्त मिलेगी।
विज्ञापन


लंबे समय से मेडिकल कॉलेज में एमआरआई न होने से मरीजों को भटकना पड़ रहा था। छह महीने पहले मशीन आने के बाद भी इसकी शुरुआत नहीं हो पाई थी। बीते दिनों उद्घाटन के बाद जांच तो शुरू कर दी गई मगर शुल्क निर्धारित न होने से जांच मुफ्त में किया जा रहा था, जिसके चलते कॉलेज प्रशासन का नुकसान हो रहा था। अब शासन ने शुल्क का निर्धारण कर दिया है। प्राइवेट डायग्नोस्टिक सेंटर में एमआरआई के लिए पांच हजार से दस हजार रुपये तक शुल्क देना होता है।
विज्ञापन


मरीजों को कम दर में जांच उपलब्ध हो सके, इसके लिए मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने पीपीपी मॉडल पर परिसर में इंद्रा डायग्नोस्टिक सेंटर खोला गया था, मगर वहां पर भी यह जांच महंगी थी। बड़ी बात यह कि एक साल से मशीन खराब होने पर यह जांच पूरी तरह से ठप हो गई थी। मजबूरन जांच के लिए मरीज को प्राइवेट डायग्नोस्टिक सेंटर में जाना पड़ रहा था। मगर अब मेडिकल कॉलेज में ही कम खर्च में एमआरआई जांच शुरू होने पर मरीजों को राहत मिल गई है। बीपीएल और निर्धन लोगों को यह सुविधा मुफ्त होगी मगर उसके लिए प्राचार्य की अनुमति लेनी जरूरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed