फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   mother, doughter died in accident

ट्रेलर की चपेट में आया ऑटो, मां-बेटी की मौत, चार घायल

Tue, 12 Nov 2019 01:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
mother, doughter died in accident
खोराबार इलाके में सड़क हादसे में मरी मां बेटी की फाइल फोटो।
ट्रेलर की चपेट में आया ऑटो, मां-बेटी की मौत, चार घायल
विज्ञापन

कुसम्ही/चिलुआताल। फोरलेन पर खोराबार इलाके के जंगल चंवरी के पास सोमवार दोपहर 2:30 बजे एक ऑटो ट्रेलर की चपेट में आ गया। हादसे में मां और छह साल की बेटी की दर्दनाक मौत हो गई। ऑटो में सवार चार अन्य लोग भी घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में लिया, जबकि चालक मौके से फरार हो गया।

हादसे में चिलुआताल के भगवानपुर निवासी राजेश जायसवाल उर्फ दुर्गेश की पत्नी पूनम (36) और बेटी अंशिका की मौत हुई है। दुर्गेश के मौसा की नातिन का तरकुलहा मंदिर में मुंडन था। उनकी पत्नी पूनम, बेटा आर्यन (12), अनुष्का (10), अंशिका, दुर्गेश की बहन प्रिया व उनके पति सतेंद्र ऑटो से वहां जा रहे थे। दुर्गेश बाइक से ही मंदिर जा रहे थे। जंगल चंवरी गांव के पास ऑटो सामने से आ रहे ट्रेलर ने आटो को चपेट में ले लिया। हादसे की खबर पाकर सीओ कैंट सुमित शुक्ला पुलिस वालों के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed