फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   morari bapu ram katha in gorakpur

मोरारी बापू की राम कथा में आज से गोते लगाएंगे श्रद्धालु

Sat, 05 Oct 2019 01:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
morari bapu ram katha in gorakpur
मोरारी बापू की राम कथा में आज से गोते लगाएंगे श्रद्धालु
विज्ञापन

गोरखपुर। ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की स्मृति में मोरारी बापू की नौ दिवसीय राम कथा का शुभारंभ शनिवार को चंपा देवी पार्क में होगा। श्रद्धालु अगले नौ दिनों तक बापू की राम कथा में गोते लगाते रहेंगे। गोरखनाथ मंदिर एवं श्रीराम कथा प्रेमयज्ञ समिति की ओर से आयोजित राम कथा का आरंभ गोरखनाथ मंदिर में रामायण पोथी पूजन से होगा। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मोरारी बापू एवं मुख्य यजमान कृष्ण कुमार जालान सपरिवार रामायण पोथी लेकर कथा स्थल पर पहुंचेंगे।
बापू की राम कथा के लिए चंपा देवी पार्क में विशाल पंडाल का निर्माण किया गया है। जिसमें 25 हजार श्रद्धालु बैठ सकते हैं। जर्मन हैंगर से निर्मित यह पंडाल वाटरप्रूफ है। एक फीट ऊंचा लकड़ी का प्लेटफार्म तैयार किया गया है। बापू के लिए भी एक विशाल व्यासपीठ बनाई गई है। पूरे पंडाल में मैटिंग की गई है साथ ही सोफा, कुर्सियों की भी पर्याप्त व्यवस्था की गई है। पंडाल में सीसीटीवी एवं एलईडी टीवी लगाया गया है जिससे श्रद्धालु कथा का पूरा आनंद ले सकें।
विज्ञापन

यहां से चलेंगी निशुल्क बसें
मोरारी बापू की राम कथा में श्रद्धालुओं को लाने व पहुंचाने के लिए निशुल्क बसों की व्यवस्था की गई है। बस सुबह सात बजे निर्धारित स्थान से रवाना होंगी। चौरीचौरा, सोनबरसा, खलीलाबाद, सहजनवां, पिपराइच, मेडिकल कॉलेज, गीता वाटिका, खजनी, बेलीपार व लालडिग्गी पर बस उपलब्ध रहेगी। इन रूटों पर कहीं भी श्रोता बस में सवार हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रम नौ को
राम कथा में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। नौ अक्टूबर को गोरखनाथ मंदिर के दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार में गुजरात के प्रसिद्ध गायक कीर्तिदान, गढ़वी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।
कवि सम्मेलन 10 को
10 अक्टूबर को कथा स्थल पर कवि सम्मेलन का आयोजन होगा जिसमें प्रसिद्ध कवि सुरेंद्र शर्मा, नीलोत्पल मृणाल, दिनेश बावरा, महक भारती, इकबाल अशहर काव्य पाठ करेंगे।
वाराणसी के 200 कार्यकर्ता व्यवस्था में लगे
कथा स्थल पर पेयजल, टॉयलेट एवं पार्किंग की समुचित व्यवस्था की गई है। साथ ही मेडिकल कैंप, गीता प्रेस का स्टॉल, फायर ब्रिगेड, पुलिस चौकी की व्यवस्था रहेगी। आयोजन समिति का कार्यालय 24 घंटे खुला रहेगा। व्यवस्था संभालने के लिए वाराणसी से आए 200 से अधिक कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
ये होगा समय
पांच अक्तूबर को कथा शाम चार से सात बजे तक होगी। छह अक्तूबर से 13 अक्तूबर तक कथा प्रतिदिन सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होगी।
200 देशों में होगा कथा का प्रसारण
मोरारी बापू की राम कथा का सीधा प्रसारण आस्था चैनल पर होगा। दुनिया के 200 देशों के लोग घर बैठे ही बापू की राम कथा को सुन सकेंगे।
20 हजार लोग हर दिन करेंगे भोजन
कथा स्थल पर मुख्य पंडाल के बगल में 25 हजार वर्ग फीट का अलग से पंडाल भंडारे के लिए तैयार किया गया है। इस पंडाल में 15 से 20 हजार श्रद्धालु प्रतिदिन प्रसाद ग्रहण कर सकेंगे। खाना बनाने के लिए वाराणसी से रसोइयों की विशेष टीम आई है जो हर दिन श्रोताओं के लिए भोजन बनाएगी।
प्लास्टिक रहेगी बैन
पर्यावरण संरक्षण के लिए पूरे कथा स्थल को प्लास्टिक मुक्त बनाया गया है। यहां पॉलिथीन केे इस्तेमाल पर पूरी तरह से प्रतिबंध है।
बाहर से पहुंचे पांच हजार श्रोता
मोरारी बापू की कथा के लिए बाहर से लगभग पांच हजार श्रद्धालु शहर पहुंच चुके हैं। इनके रहने के लिए संस्कृति पब्लिक स्कूल, सेंट्रल एकेडमी, लिटिल स्टार, गोरखनाथ यात्री निवास सहित शहर के कुछ होटलों में रहने की निशुल्क व्यवस्था बनाई गई है। आवास में ही इनकेे लिए भोजन की भी व्यवस्था होगी।
15 मिनट पूर्व पहुंचेंगे वीआईपी
मोरारी बापू की कथा में वीआईपी लोगों के बैठने की व्यवस्था आगे की तरफ की गई है। ऐसे में कथा के दौरान कोई व्यवधान न हो इसके लिए वीआईपी को जो पास जारी किए गए हैं, उसमें कथा समय से 15 मिनट पूर्व कथा स्थल पर पहुंचने के लिए कहा गया है।
नुमाइश ग्राउंड में होगी पार्किंग
कथा स्थल चंपा देवी पार्क से लगभग एक किमी दूर नुमाइश ग्राउंड में कार पार्किंग की व्यवस्था की गई है। श्रोता यहां निशुल्क अपनी गाड़ियों को खड़ी कर सकेंगे। वहीं दो पहिया वाहनों के लिए कथा स्थल पर ही पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
बनाए गए हैं पांच गेट
कथा स्थल पर पांच गेट बनाए गए हैं। पूरब की तरफ तीन गेट एवं दक्षिण की तरफ दो गेट। पूरब के तीनों गेटों से सभी श्रोताओं का प्रवेश होगा। वहीं दक्षिण की तरफ बने पहले गेट से व्यवस्था में लगे कार्यकर्ताओं व राम कथा कमेटी के लोगों का प्रवेश होगा। वहीं दक्षिण के अंतिम गेट से मोरारी बापू प्रवेश करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री, रामदेव व राज्यपाल सहित सहित जो भी विशेष अतिथि भी इसी गेट से कथा स्थल पर प्रवेश कर सकेंगे।
प्रशासनिक अफसरों ने लिया जायजा
मोरारी बापू की कथा के मद्देनजर शुक्रवार को मंडलायुक्त जयंत नार्लिकर, एडीजी जयनारायण, डीएम के विजयेंद्र पांडियान, एसएसपी डॉ. सुनील गुप्ता, एडीएम सिटी सहित तमाम अफसरों ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्था जांची एवं आवश्यक दिशानिर्देश दिए।

बाहर से पहुंचे श्रद्धालुओं से बातचीत
बापू सभी राम भक्तों से स्नेह करते हैं। उनकी कथा ऐसे होती है कि लोग उनकी तरफ खिंचे चले आते हैं। मैं 15 वर्ष से जहां भी बापू की कथा होती है वहां जाती हूं।
- रमा, दिल्ली
बापू की राम भक्ति गजब की है। उनके मुख से निकलने वाले वाक्य राम केे ही शब्दों की तरह हैं। 10 सालों से बापू की कथा को सुन रहा हूं।
- यवतनाल, नागपुर महाराष्ट्र
बापू में गहरी आस्था है। उनके शब्द भगवान के शब्दों की तरह हैं। 12 सालों से मैं उनके साथ हूं। जहां भी बापू की कथा होती है वहां जाता हूं।
- मानसिंह, बुलंदशहर, यूपी
यह मेरी दूसरी कथा है। बापू की कथा को सुनकर मैं अपने आप को यहां आने से भी रोक नहीं सका। अब जहां भी बापू की कथा होगी वहां जाउंगा।
- राजकुमार, आगरा, यूपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed