फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Modi union agenda ' silence ' support

संघ के एजेंडे को मोदी का ‘मौन’ समर्थन

Fri, 06 Nov 2015 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 06 Nov 2015 01:18 AM IST
विज्ञापन

गोरखपुर।

विज्ञापन
असहिष्णुता के मसले पर कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता रीता बहुगुणा जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सदर सांसद महंत आदित्यनाथ पर तीखा हमला बोला है। कहा कि देश में असहिष्णुता का माहौल सुनियोजित साजिश के तहत बनाया जा रहा है। यह सब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एजेंडे को देश में लागू करने का प्रयास है। इसे नरेंद्र मोदी का मौन समर्थन है। तभी तो वो इस मसले पर खामोश हैं और साध्वी प्राची, महंत आदित्यनाथ जैसे लोगों को बेलगाम छोड़े हुए हैं। प्रधानमंत्री को सामाजिक, सांस्कृतिक और बुद्धिजीवी वर्ग को बुलाकर देश की खराब होती स्थिति पर चर्चा करनी चाहिए।

शहर के एक होटल में बृहस्पतिवार को प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार बनने के बाद देश का माहौल बिगड़ता जा रहा है। साहित्यकारों, वैज्ञानिकों, फिल्मकारों द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कारों को लौटाया जाने लगा है। यह बहुत खराब स्थिति है। वहीं महंत आदित्यनाथ जैसे भाजपा के कुछ नेता शाहरुख खान जैसे शख्स के लिए आतंकवादी शब्द का इस्तेमाल कर रहे हैं। वास्तव में ऐसा बयान देने वाले ही देश विरोधी हैं। उन्होंने कहा कि आदित्यनाथ जैसे नेता केवल अनर्गल बयानबाजी करते हैं। उन्होंने गोरखपुर के विकास के लिए कुछ नहीं किया। उन्हें अब देश की जनता गंभीरता से नहीं लेती। आने वाले चुनाव में देश की जनता प्रधानमंत्री मोदी और आदित्यनाथ जैसे लोगों को सबक सिखाएगी, क्योंकि महंगाई के नाम पर प्रधानमंत्री ने जनता को ठगा है। एक तरह से गरीबों के हाथ से थाली छीन ली गई है।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यूपी चुनाव में जहां भाजपा को एकतरफा सीट मिली थी वहीं पंचायत चुनाव में पार्टी औंधे मुंह गिरी है। बिहार चुनाव में भी महागठबंधन एनडीए को पराजित करेगा। प्रदेश की सपा सरकार की स्थिति भी दयनीय है। कानून व्यवस्था बेहद खराब है। सिर्फ कैबिनेट में बदलाव से प्रदेश की स्थिति नहीं बदलने वाली। जो मंत्री बदले गए हैं उससे भी इस स्थिति में बदलाव की उम्मीद नहीं है। उन्होेंने कहा कि प्रधानमंत्री को खुश करने के लिए बिना किसी सबूत के वाराणसी के कांग्रेस विधायक अजय राय को जेल भेज दिया गया। इस मसले पर पार्टी कोर्ट जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed