{"_id":"7f4c93ce35745a66897b5acb99651286","slug":"mmmut-won-trophy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएमएमयूटी ने जीता खिताब ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएमएमयूटी ने जीता खिताब
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में खेले गए राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता का खिताब मेजबान एमएमएमयूटी ने जीत लिया। रविवार को फाइनल में मेजबान टीम ने केआईटी वाराणसी की टीम को 42.24 के अंतर से शिकस्त देकर खिताब पर कब्जा कर लिया। कुलपति प्रो. ओंकार सिंह ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया।
एमएमएमयूटी के खेल मैदान पर रविवार सुबह पहला सेमीफाइनल केआईटी वाराणसी और राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज आजमगढ़ के बीच खेला गया। इसमें वाराणसी ने आजमगढ़ को 42.38 अंक के अंतर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में मेजबान एमएमएमयूटी गोरखपुर ने बीबीडी लखनऊ को 24.06 से हराया। फाइनल में एमएमएमयूटी और केआईटी वाराणसी के बीच कांटे का मुकाबला हुआ।
अंत में 42.24 अंक से एमएमएमयूटी ने बाजी मार ली। मुख्य अतिथि एमएमएमयूटी के कुलपति प्रो. ओंकार सिंह ने विजेता टीम को 10 हजार एवं उपविजेता टीम को सात हजार रुपये पुरस्कार स्वरूप देने की घोषणा की। इस दौरान राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज आजमगढ़ के निदेशक प्रो. डीके सिंह, कर्नल राजबीर सिंह, पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य चिकित्सा निदेशक डॉ. सतीश चंद्र मौजूद रहे। इस मौके पर डॉ. राधाकृष्ण लाल, धीरेंद्र सिंह, सुनील यादव और प्रशांत सैनी आदि मौजूद रहे।