{"_id":"587e34eb4f1c1b700deff8a4","slug":"mlc-election-11-condidates-did-nomination","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिरी दिन देवेंद्र, संजयन समेत 11 ने किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिरी दिन देवेंद्र, संजयन समेत 11 ने किया नामांकन
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Wed, 18 Jan 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
एमएलसी का नामांकन करने जातीं वंदना वर्मा।
- फोटो : Shivharsh Dwivedi
गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक निर्वाचन के लिए नामांकन की प्रक्रिया मंगलवार को पूरी हो गई। आखिरी दिन निवर्तमान एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह, पिछले चुनाव में दूसरे पायदान पर रहे डॉ. संजयन त्रिपाठी और सपा प्रत्याशी डॉ. राजेश यादव समेत 11 लोगों ने नामांकन किया। इनमें रजनीश, डॉ. अवधेश प्रसाद, रमाकांत, एससी कौशिक, वंदना वर्मा, अनिल कुमार, संजय कुमार और राकेश प्रताप पांडेय भी शामिल हैं। इन प्रत्याशियों में से भी डॉ. एससी कौशिक और डॉ. अवधेश प्रसाद ने दोबारा पर्चा दाखिल किया। ये दोनों प्रत्याशी पहले भी नामांकन कर चुके हैं।
देवेंद्र प्रताप सिंह ने दो सेट तो डॉ. संजयन त्रिपाठी ने चार सेट में पर्चा दाखिल किया। एमएलसी चुनाव के लिए मैदान में अब कुल 18 प्रत्याशी हैं। बुधवार को पर्चों की जांच होगी। 20 को नाम वापसी की अंतिम तारीख है। तीन फरवरी को मतदान और छह फरवरी को मतों की गिनती होगी। अंतिम दिन प्रत्याशियों की संख्या अधिक होने से शाम पांच बजे तक नामांकन प्रक्रिया चलती रही। चूंकि तय समय के भीतर सभी प्रत्याशी नामांकन कक्ष पहुंच गए थे लिहाजा सभी को पर्चा दाखिल करने का मौका दिया गया। इनमें कई प्रत्याशी तो आधी-अधूरी तैयारी के साथ पहुंचे थे।
ये प्रत्याशी हैं मैदान में
देवेंद्र प्रताप सिंह (भाजपा)
डॉ. राजेश यादव (सपा)
सिकंदर कुशवाहा (बसपा)
डॉ. संजयन त्रिपाठी (शर्मा गुट)
डॉ. राजेश यादव
रजनीश
डॉ. अवधेश प्रसाद
रमाकांत
डॉ. एससी कौशिक
वंदना वर्मा
अनिल कुमार
संजय कुमार
राकेश प्रताप पांडेय
मंजुलता
चंद्रभूषण मिश्रा
सुब्रत त्रिपाठी
जयप्रकाश मिश्र
अजय सिंह एडवोकेट