{"_id":"5c8b85c8bdec2213ee5d3a82","slug":"mla-chaudhary-amar-singh-oppose-mp-jagadambika-pal","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक बोला- टिकट मिलता है तो करूंगा सांसद का विरोध, पिछड़ा और दलित विरोधी हैं जगदंबिका पाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक बोला- टिकट मिलता है तो करूंगा सांसद का विरोध, पिछड़ा और दलित विरोधी हैं जगदंबिका पाल
Fri, 15 Mar 2019 04:35 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: राजेश सैनी
Updated Fri, 15 Mar 2019 04:35 PM IST
विज्ञापन
जगदंबिका पाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव की रणभेरी बज चुकी है। अब तक जिले में किसी भी दल ने अपने प्रत्याशी घोषित नहीं किए है। इस बीच स्थानीय सांसद जगदंबिका पाल का विरोध उनके पार्टी के सहयोगी दल अपना दल एस के शोहरतगढ़ विधायक चौधरी अमर सिंह ने खुलकर शुरू कर दिया है। शुक्रवार को अपने कैंप कार्यालय पर प्रेस कांफ्रेस कर सांसद को दलित और पिछड़ा वर्ग का विरोधी बताया हैं।
विज्ञापन
कहा कि अगर एनडीए का नेतृत्व सांसद जगदंबिका पाल को टिकट देता हैं तो वह खुलकर उनका विरोध करेंगे। क्योंकि सांसद बाहरी हैं। एनडीए कार्यकर्ताओं की उपेक्षा वह करते आ रहे हैं। कहा कि अब तक डुमरियागंज लोकसभा सीट से आज तक एक भी पिछड़ा वर्ग का सांसद नहीं चुना गया है। ऐसे में एनडीए नेतृत्व को इस पर सोचने की जरूरत हैं।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि और उनके खासमखास पांचों विधानसभाओं में कब्जा जमाए हुए है। जिले के हर विभागों में उनके खासमखास को ठेकेदारी मिलती है। यह बात पूरा जिला जनता है। दलितों, पिछड़ों और ब्राह्माणों के सांसद धुर विरोधी हैं। हालांकि उन्होंने एक सवाल पर यह भी कहा कि वह पूरी तरह से एनडीए के साथ है। अगर पार्टी प्रत्याशी नहीं बदलती है तो वह शीर्ष नेतृत्व से मांग करेंगे कि प्रचार के लिए दूसरे जिले में भेज दिया जाए।
विज्ञापन
एक सवाल के जवाब में कहा कि पिछले दो सालों से मैं सांसद का विरोध करता आ रहा हूं। अभी हाल में ही प्रभारी मंत्री के सामने भी शिकायत की थी। कहा कि अगर एनडीए का शीर्ष नेतृत्व किसी अन्य को टिकट देती है, तो खुलकर पार्टी का साथ दूंगा। कहा कि अगर सांसद जगदंबिका पाल को टिकट मिलता है तो मैं यह जान लूंगा कि इस सरकार में पिछड़ों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इस बीच उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया कि वह लोकसभा चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं।